शासन की प्राथमिकता एवं निर्धारित मानकों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

अम्बेडकरनगर में जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और लाभार्थियों तक वास्तविक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

शासन की प्राथमिकता एवं निर्धारित मानकों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यों एवं विभिन्न माध्यमों से आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागोंे की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन करें और उसका वास्तविक लाभ पात्र लाभार्थियों तक धरातल पर पहंुचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने विभागीय पैरामीटर में नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रगति बनाए रखने, योजनाओं की सतत निगरानी करने तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड की रैकिंग में और बेहतर प्रदर्शन के लिए अधिकारी नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करें तथा कम प्रगति वाले बिन्दुओं पर विशेष ध्यान दें।जिला भूमि संरक्षण समिति की बैठक आयोजित: जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में एमएलसी हरिओम पांडेय, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा साधू, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ल, उप कृषि निदेशक डा. अश्विनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी अरविन्द कुमार चौधरी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने पात्र कृषकों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाए जाने के निर्देश दिए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशासन की प्राथमिकता एवं निर्धारित मानकों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी