डिजिटल होगी द्वितीय चरण की जनसंख्या गणना

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

डिजिटल होगी द्वितीय चरण की जनसंख्या गणना डिजिटल होगी द्वितीय चरण की जनसंख्या गणना डिजिटल होगी द्वितीय चरण की जनसंख्या गणना

डिजिटल होगी द्वितीय चरण की जनसंख्या गणना

कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को डीएम अवनीश राय ने बैठक की। जिसमें जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि द्वितीय चरण के प्रशिक्षण के लिए जनपद स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा तीन मास्टर ट्रेनर एवं जिला जनगणना कार्यालय द्वारा एक मास्टर ट्रेनर, कुल चार मास्टर ट्रेनर उपलब्ध कराए गये हैं। इन मास्टर ट्रेनरों का चार दिवसीय प्रशिक्षण माह के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है। प्रशिक्षण के बाद मास्टर ट्रेनरों द्वारा जनपद स्तर पर करीब 118 से 120 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसका उद्देश्य द्वितीय चरण के कार्यों का सुचारु एवं समयबद्ध संचालन करना है। डीएम ने कहा जनगणना-2027 का द्वितीय चरण जनसंख्या गणना पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संचालित किया जायेगा। सीडीओ गामिनी सिंगला, एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सभी तहसील के एसडीएम एवं तहसीलदार मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडिजिटल होगी द्वितीय चरण की जनसंख्या गणना