कहलगांव के सीओ से डीएम ने पूछा स्पष्टीकरण

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

कहा, 13 जुलाई को खोज करने पर अनुपस्थित मिले 24 घंटे के अंदर स्पष्ट करें

कहलगांव के सीओ से डीएम ने पूछा स्पष्टीकरण

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने कहलगांव के अंचल अधिकारी को अनधिकृत रूप से मुख्यालय से अनुपस्थित रहने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम ने जारी पत्र में कहा कि 13 जुलाई को आपकी खोज किए जाने पर ज्ञात हुआ कि आप अनधिकृत रूप से मुख्यालय से अनुपस्थित हैं। जबकि आपके द्वारा मुख्यालय से अनुपस्थित रहने के संबंध में उनसे अनुमति या पूर्वानुमति भी प्राप्त नहीं की गयी। आपकी अनुपस्थिति के कारण आपसे कहलगांव अंतर्गत विभिन्न क्रियान्वित किये जाने वाले परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा नहीं की जा सकी। यह कृत्य आपके मनमानेपन, उदासीनता एवं उच्चाधिकारी के निदेश की अवहेलना को परिलक्षित करता है।

इसलिए पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर स्पष्ट करें कि किस परिस्थिति में आपके द्वारा बिना अनुमति के मुख्यालय का त्याग किया गया, क्यों नहीं इसके लिए आपके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई का प्रस्ताव विभाग को भेज दिया जाय। साथ ही निर्देश दिया गया कि भविष्य में बिना उनकी पूर्वानुमति के मुख्यालय का त्याग नहीं करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।