आंगनबाड़ी व स्कूलों में सुनिश्चित करें शौचालय व पेयजल व्यवस्था: डीसी

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

गिरिडीह में जिले के डिप्टी कमिश्नर रामनिवास यादव ने जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने लंबित कार्यों पर चर्चा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। सामुदायिक शौचालय और पेयजल व्यवस्था बेहतर बनाने का भी निर्देश दिया गया।

आंगनबाड़ी व स्कूलों में सुनिश्चित करें शौचालय व पेयजल व्यवस्था: डीसी

गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला दंडाधिकारी सह डीसी रामनिवास यादव ने बुधवार को जल जीवन मिशन, जल जीवन मिशन टू और स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की। जिसमें योजनाओं के वर्तमान प्रगति, लंबित कार्यों, हर घर जल सर्टिफिकेशन, हैंडओवर, सामुदायिक शौचालय, वेस्ट सेनिटेशन पार्क एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को जरुरी दिशा-निर्देश दिया। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सामुदायिक शौचालय निर्माण की प्रगति अपेक्षित नहीं पाए जाने पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों की फटकार लगाई। निर्देश दिया कि जहां भूमि का चयन नहीं हुआ है, वहां अविलंब भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य में तेजी लाएं, ताकि योजनाओं का लाभ निर्धारित समय सीमा में आमजन तक पहुंच सके।

जिन आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में शौचालय व स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है, वहां प्राथमिकता पर शौचालय निर्माण व पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। जहां शौचालय अथवा पेयजल से संबंधित किसी प्रकार की समस्या है, उसका त्वरित निराकरण करें, ताकि बच्चों एवं आमजन को मूलभूत सुविधाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिल सके। हर घर जल सर्टिफिकेशन एवं हैंडओवर के कार्यों में जिले की प्रगति अभी अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। इसपर उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि मुखिया, कनीय अभियंता एवं संबंधित अधिकारियों के साथ नियमित बैठक कर लंबित मामलों की समीक्षा करें और सभी बाधाओं का त्वरित समाधान कर सर्टिफिकेशन एवं हैंडओवर कार्यों में तेजी लाएं। जल जीवन मिशन 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। कहा कि इसके अंतर्गत स्वीकृत सभी योजनाओं की प्रगति निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग, गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि अधिकारी एवं कर्मी पूरी पारदर्शिता, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsआंगनबाड़ी व स्कूलों में सुनिश्चित करें शौचालय व पेयजल व्यवस्था: डीसी