गुरुकुल विद्यापीठ में हुई एआई पर जिला स्तरीय कार्यशाला

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

गुरुकुल विद्यापीठ में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तहत कंप्यूटेशनल सोच और आर्टिफिसियल इंटेलीजेंस पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने शिक्षा में आधुनिक तकनीक और एआई के महत्व पर चर्चा की। प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

गुरुकुल विद्यापीठ में हुई एआई पर जिला स्तरीय कार्यशाला

खेकड़ा। गुरुकुल विद्यापीठ में मंगलवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (के सत्र 2026-27 के अंतर्गत कंप्यूटेशनल सोच और आर्टिफिसियल इंटेलीजेंस विषय पर जिला स्तरीय विचार-विमर्श कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लेकर आधुनिक तकनीक को शिक्षा से जोड़ने और विद्यार्थियों को एआई के लिए तैयार करने पर मंथन किया। गुरुकुल विद्यापीठ को सीबीएसई की जिला स्तरीय विचार-विमर्श कार्यशाला के लिए होस्ट स्कूल के रूप में चुना गया था। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल ने किया। उन्होंने कंप्यूटेशनल सोच और आर्टिफिसियल इंटेलीजेंस की उपयोगिता और बदलते शैक्षिक परिवेश में इसकी आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

कार्यशाला में कई विद्यालयों के प्रधानाचार्यो ने प्रतिभाग किया। कालेज के प्रबंधक मुकेश गुप्ता ने सबका स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगुरुकुल विद्यापीठ में हुई एआई पर जिला स्तरीय कार्यशाला