टेबल टेनिस, कबड्डी एवं बास्केटबॉल के खिलाड़ी मंडल स्तर पर करेंगे प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

हापुड़ में सब जूनियर वर्ग बास्केटबॉल, सीनियर महिला कबड्डी और टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। चयनित खिलाड़ी 8 सितंबर को मेरठ में मंडलीय चयन ट्रायल में भाग लेंगे। टेबल टेनिस, कबड्डी और बास्केटबॉल में विभिन्न खिलाड़ियों का चयन किया गया।

टेबल टेनिस, कबड्डी एवं बास्केटबॉल के खिलाड़ी मंडल स्तर पर करेंगे प्रदर्शन

प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक वर्ग बास्केटबॉल, सीनियर महिला कबड्डी एवं सीनियर महिला, पुरुष टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए जनपद हापुड़ में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन जेएमएस वर्ल्ड स्कूल और एसएसवी इंटर कॉलेज में किया। जिसमें टेबल टेनिस में जिले के खिलाड़ियों ने भाग लिया।उक्त जानकारी देते हुए उप क्रीड़ा अधिकारी अरुणा ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 8 सितंबर को मंडलीय चयन ट्रायल में कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ में प्रतिभा करेंगे। टेबल टेनिस में चयनित खिलाड़ी पुरुष वर्ग अभिनव सैनी, सिद्धार्थ कुमार, श्रीमंत सागर, अक्षत, विनायक, महिला वर्ग में माही, दीपांशी, मनस्वी, गुरनूर कुलप्रीत, बास्केट खिलाड़ी के चयनित खिलाड़ी हितांश एवं विराज हैं।

कबड्डी में चयनित महिला खिलाड़ी पूजा रानी ,निधि मोरल ,चंचल, स्वामी ,अंशिका, अंतिम, प्रिया रहीं। खेलो इंडिया कोच तनवीर, एसएसवी इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा अध्यापक सोमेंद्र सिंह तोमर, कबड्डी कोच सौरभ चौधरी, दीपांशु मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsटेबल टेनिस, कबड्डी एवं बास्केटबॉल के खिलाड़ी मंडल स्तर पर करेंगे प्रदर्शन