समय पर राशन उठाव और वितरण सुनिश्चित करें पीडीएस दुकानदार : डीसी

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

खूंटी में उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में राशन आपूर्ति, वितरण, आधार और मोबाइल सीडिंग, ई-केवाईसी, तथा राशन कार्ड वितरण की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने समय पर खाद्यान्न वितरण और निरीक्षण के निर्देश दिए।

 समय पर राशन उठाव और वितरण सुनिश्चित करें पीडीएस दुकानदार : डीसी

खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स (आपूर्ति) की बैठक हुई। इसमें राशन आपूर्ति, वितरण, आधार व मोबाइल सीडिंग, ई-केवाईसी, राशन कार्ड, सोना सोबरन धोती-साड़ी-लुंगी वितरण तथा एमडीएम खाद्यान्न समेत आपूर्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लाभुकों को खाद्यान्न वितरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी पीडीएस दुकानदारों को समय पर खाद्यान्न का उठाव कर निर्धारित मात्रा में लाभुकों के बीच वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों को नियमित रूप से जन वितरण प्रणाली की दुकानों का निरीक्षण कर व्यवस्था की निगरानी करने को कहा।

बैठक की मुख्य बातें

उपायुक्त ने प्रत्येक माह चावल दिवस आयोजित कर अधिक से अधिक लाभुकों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने तथा सोना सोबरन धोती, साड़ी एवं लुंगी योजना के तहत पात्र लाभुकों को लाभ देने का निर्देश दिया। बैठक में राशन कार्डधारियों के आधार एवं मोबाइल नंबर सीडिंग की भी समीक्षा हुई। उपायुक्त ने पात्र लाभुकों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का निर्देश अधिकारियों और पीडीएस डीलरों को दिया।

खाद्यान्न की स्थिति की समीक्षा

डीसी ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को लैप्स केंद्रों, राशन दुकानों और गोदामों का निरीक्षण कर खाद्यान्न के रखरखाव तथा भवनों की स्थिति की समीक्षा कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। एमडीएम खाद्यान्न का समय पर उठाव सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर मुंडा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

सामान्य प्रश्न

बैठक में किन योजनाओं की समीक्षा की गई?
बैठक में राशन आपूर्ति, वितरण, आधार व मोबाइल सीडिंग, ई-केवाईसी, राशन कार्ड, सोना सोबरन धोती-साड़ी-लुंगी वितरण तथा एमडीएम खाद्यान्न समेत आपूर्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसमय पर राशन उठाव और वितरण सुनिश्चित करें पीडीएस दुकानदार : डीसी