कैमूर में विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी शुरू

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

अगस्त के अंतिम सप्ताह में जिला स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 आयोजित होने की संभावना है। इसके लिए विद्यालयों को टीम गठन और नियमित अभ्यास का निर्देश दिया गया है। विभिन्न आयु वर्ग के बच्चे प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह आयोजन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन के सहयोग से किया जाएगा।

कैमूर में विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी शुरू

अगस्त के अंतिम सप्ताह में जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होने की संभावना विद्यालयों को टीम गठन व अभ्यास का निर्देश, तीन आयु वर्ग के बच्चे लेंगे भाग (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिला स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 के आयोजन को लेकर जिले में तैयारी शुरू हो गई है। अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में प्रतियोगिता आयोजित होने की संभावना है।

प्रतियोगिता की तैयारियाँ

इसको लेकर शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक के कार्यालय द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजकर जिले के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में खिलाड़ियों का नियमित अभ्यास कराने तथा विभिन्न खेलों के लिए टीम गठन कराने का अनुरोध किया गया है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यालय स्तर से ही खिलाड़ियों को तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है।

भाग लेने वाले विद्यालय

इसमें जिले के सभी मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थी भी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

टीम चयन प्रक्रिया

विद्यालय स्तर पर टीम चयन की प्रक्रिया होगी शुरू प्रतियोगिता को लेकर विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें संबंधित खेलों के लिए अभ्यास कराने और टीम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विद्यालयों से चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपने-अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके माध्यम से जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलने के साथ आगे की प्रतियोगिताओं के लिए चयन का अवसर भी मिलेगा। प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय को शामिल नहीं किया गया है।

सामान्य प्रश्न

इस प्रतियोगिता का आयोजन कब किया जाएगा?
अगस्त के अंतिम सप्ताह में जिला स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकैमूर में विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी शुरू