राष्ट्रीय खेल दिवस : केपीआईसी-ए ने जीता हॉकी का खिताब

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता में केपीआईसी-ए ने एमआईसी-बी को 2-1 से हराया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी अभिषेक, बंसत और रंजना ने स्वर्ण पदक जीते। विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने उद्घाटन किया, जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय खेल दिवस : केपीआईसी-ए ने जीता हॉकी का खिताब

राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता का केपीआईसी-ए विजेता बना। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में खेल गए फाइनल मुकाबले में केपीआईसी-ए ने एमआईसी-बी को 2-1 से पराजित किया। फाइनल में केपीआईसी-ए की ओर से उमंग ने सातवें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। एमआईसी-बी के अल्काफ खान ने 23वें मिनट में गोल कर स्कोर बराबर किया, लेकिन अगले ही मिनट केपीआईसी-ए के आदर्श ने गोल दागकर टीम को 2-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानयचंद की जयंती पर आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर में अभिषेक यादव, 400 मीटर में बंसत कुमार और बालिका 100 मीटर में रंजना यादव ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में 40 बालक और 20 बालिका जूनियर खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अभिषेक यादव प्रथम, सागर द्वितीय और शुभम रंजन तृतीय रहे। 400 मीटर में बंसत कुमार ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि गोला दूसरे और हनी तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रंजना यादव ने बाजी मारी। एलिजा खान दूसरे और अन्नु पटेल तीसरे स्थान पर रहीं.

प्रतियोगिता का उद्घाटन

क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम के तहत आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने किया। मुख्य अतिथि ने मौके पर मौजूद सभी के साथ मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनोज कुमार गुप्ता, रणविजय सिंह एवं श्रेया सिंह को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। समारोह में क्रीड़ाधिकारी शिव कुमार यादव, मनीष गुप्ता, आरएस बेदी आदि मौजूद रहे.

ताइक्वांडो के परिणाम

ताइक्वांडो के परिणाम इस प्रकार रहे 26 किग्रा भार वर्ग: शौर्य प्रताप विश्वकर्मा प्रथम, अनंत द्वितीय तथा ईशू व अनय तृतीय। 32 किग्रा : निश्चय प्रथम, नैतिक द्वितीय तथा भारतीय व वरुण तृतीय। 38 किग्रा : मयंक प्रथम, नैतिक द्वितीय तथा यश पांडेय व सूर्यांश तृतीय। 45 किग्रा : अविनीत कुमार प्रथम, नितिन निषाद द्वितीय तथा वीशू व गणेश तृतीय रहे। 48 किग्रा : आदर्श चौरसिया प्रथम तथा रुद्र द्वितीय। 51 किग्रा : आर्यन चौरसिया प्रथम, श्रेयांश शुक्ला द्वितीय तथा शैलेन्द्र कुमार व ऋषिकांत पांडेय तृतीय रहे। 55 किग्रा : प्रियांशु गुप्ता प्रथम तथा क्षितिज द्वितीय। 63 किग्रा : प्रिंस केशरवानी प्रथम, अंकित द्वितीय तथा कार्तिक व अभिनव तृतीय रहे। 78 किग्रा : आयुष द्विवेदी प्रथम, श्याम जायसवाल द्वितीय तथा अंश दुबे व प्रखर तृतीय रहे। 78 किग्रा से अधिक : श्रद्धेय सिंह प्रथम, अविनीत त्रिपाठी द्वितीय तथा रुद्रा व शिवांश तृतीय स्थान पर रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

केपीआईसी-ए ने किस टीम को हराया?
केपीआईसी-ए ने एमआईसी-बी को 2-1 से हराया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराष्ट्रीय खेल दिवस : केपीआईसी-ए ने जीता हॉकी का खिताब