सेमीफाइनल में भिड़े मुक्केबाज, निकिता और सागर ने जीते फाइनल
सेमीफाइनल में भिड़े मुक्केबाज, निकिता और सागर ने जीते फाइनलसेमीफाइनल में भिड़े मुक्केबाज, निकिता और सागर ने जीते फाइनलसेमीफाइनल में भिड़े मुक्केबाज, न

पिथौरागढ़, संवाददाता। जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मिनी, सब जूनियर, जूनियर, यूथ और सीनियर बालक-बालिका वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए। यूथ बालिका वर्ग के 51-54 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में निकिता सिंह ने अंजलि को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। सब जूनियर बालक वर्ग के 40 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में सागर सिंह ने रविन्द्र सिंह को हराया। रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में सब जूनियर बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। 30 किग्रा भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में देवेश चन्द ने वैभव उपराड़ी को पराजित किया। सेमीफाइनल मुकाबलों में 30-33 किग्रा भार वर्ग में गोविन्द सिंह ने मयंक मेहरा, 33-35 किग्रा में साहिल बोरा ने अनुज वल्दिया और विवेक बोरा ने अंशु धारियाल को शिकस्त दी।
35-37 किग्रा भार वर्ग में प्रियांशु खड़ायत ने पीयूष महर और प्रियांशु प्रसाद ने अजीत गिरि को पराजित किया। 38 किग्रा भार वर्ग में प्रियांशु प्रसाद ने दिव्यांश जोशी और मोहित बिष्ट ने शिवानी साह को हराया। 39 किग्रा में नमन वल्दिया ने मयंक कुमार को और अनुज चन्द ने अशु भाटिया को पराजित किया। 42 किग्रा में योगेश प्रसाद ने युवराज सिंह और मयंक सामन्त ने पारस को मात दी। 44 किग्रा भार वर्ग में पीयूष खेलिया ने अंशु कुमार, 46 किग्रा में समीर बोरा ने पारस सिंह को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। 52 किग्रा में दिव्यांशु बिष्ट ने करन और तरूण ने कार्तिक सामन्त को शिकस्त दी। 55 किग्रा में मोहित कुमार ने गौरव जोशी और लक्ष्य ऐरी ने ध्रुव सिंह मेहरा को पराजित किया। 58 किग्रा भार वर्ग में घनंजय सिंह ने प्रवीन सिंह और अभिनव लुन्ठी ने भव्यम को हराया। 46-49 किग्रा भार वर्ग में भरत सिंह ने लक्ष्मण सामन्त और नीरज चन्द ने जितेन्द्र सिंह को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, जूनियर बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में 44-46 किग्रा भारवर्ग में हर्षित भण्डारी ने साहिल गिरि और आदित्य अधिकारी ने ललित मोहन को हराया। 48 किग्रा में धीरज चौसाली ने युवराज, 50 किग्रा में रिषभ सिंह ने देवश कन्याल और 54 किग्रा भारवर्ग में गौरव सिंह ने पार्थ कापड़ी को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

