खरीफ गोष्ठी में योजनाओं की जानकारी मिलेगी
हिन्दुस्तान, बहराइच
बहराइच में 22 सितंबर को जिला स्तरीय खरीफ संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जहां किसानों को लाभ की योजनाओं और उत्पादकता बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक टिप्स दिए जाएंगे। यह कार्यक्रम हरियाली रिसॉर्ट, लखनऊ रोड पर होगा, जिसमें कृषि वैज्ञानिक और प्रगतिशील किसान शामिल होंगे।

बहराइच। 22 सितम्बर को होने वाली जिला स्तरीय खरीफ संगोष्ठी में किसानों को लाभ की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। खासतौर से उत्पादकता बढ़ाने को लेकर वैज्ञानिक टिप्स देंगे। जिला कृषि अधिकारी के मुताबिक हरियाली रिर्साट लखनऊ रोड में आयोजन किया गया है। कृषकों को नई और सस्ती तकनीक की जानकारी दी जाएगी। कृषि वैज्ञानिक एवं प्रगतिशील किसान आ रहे हैं। स्टाल भी लगेगा।


