स्वास्थ्य सेवाओं में की लापरवाही तो सख्त कार्रवाई होना तय: डीएम
स्वास्थ्य सेवाओं में की लापरवाही तो सख्त कार्रवाई होना तय: डीएम वाओं में की लापरवाही तो सख्त कार्रवाई होना तय: डीएम वाओं में की लापरवाही तो सख्त कार्र

ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम शैलेश कुमार ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक अधिकारियों संग ली। इसमें झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई को निर्देशित किए। चेताए कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, योजनाओं एवं सेवाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस दौरान समीक्षा में कई स्वास्थ्य संकेतकों (इंडिकेटर्स) में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यप्रणाली मे सुधार लाने को निर्देशित किए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य विभाग सीधे आमजन के जीवन एवं स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है।
इसलिए प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ करें। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जनहित से जुड़े मामलों में जवाबदेही हर स्तर पर सुनिश्चित की जाएगी। एनीमिया नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि एनीमिया से पीड़ित मरीजों की विशेष निगरानी की जाए तथा उन्हें आयरन, फोलिक एसिड एवं अन्य आवश्यक दवाओं की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। सीएमओ को निर्देशित किए कि अवैध रूप से संचालित झोलाछाप चिकित्सकों एवं क्लीनिकों के विरुद्ध अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाए। एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच) की समीक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अभोली एवं औराई की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर संबंधित चिकित्सा अधीक्षकों को कड़ी फटकार लगाते हुए शीघ्र सुधार लाने के निर्देश दिए। जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) को प्रस्तुतिकरण (पीपीटी) एवं आंकड़ों की गुणवत्ता में सुधार करने की हिदायत दी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि 10 अगस्त तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत शेष सभी कार्यों का माइक्रो प्लान तैयार कर उन्हें समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाए। जिले की समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं अन्य चिकित्सालयों में साफ-सफाई, सुव्यवस्था, औषधियों की उपलब्धता, जांच सुविधाओं एवं मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहे। कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी जनसेवा की भावना के साथ कार्य करें। प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना जरूरी है। इस मौके पर सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, डिप्टी सीएमओ समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

