पैथोलॉजी, क्लीनिक, एच.सी.एफ. सेंटर की हो संयुक्त जांच

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पर्यावरण और वृक्षारोपण समितियों की बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी विभाग 2 दिनों में गड्ढा खुदान और पौधों की मांग पत्र प्रस्तुत करें। वन महोत्सव की तैयारियों और स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण की भी चर्चा हुई।

पैथोलॉजी, क्लीनिक, एच.सी.एफ. सेंटर की हो संयुक्त जांच

डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति,जिला आर्द्रभूमि समिति व जिला गंगा समिति की बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग संशोधित लक्ष्यों के सापेक्ष 2 दिनों के अन्दर गड्ढा खुदान की स्थलवार सूचना और पौधों के मांग पत्र प्रभागीय वनाधिकारी बरेली के कार्यालय में उपलब्ध कराये। एक से 17 जुलाई तक होने वाले वन महोत्सव की तैयारी करें। बैठक में सीएमओ को निर्देश दिए गए कि जिले में संचालित सभी पैथोलॉजी,क्लीनिक, एच.सी.एफ. सेंटर व बिना अनुबन्ध के संचालित हो रहे अवैध स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण एसडीएम, अधिशासी अधिकारी, नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर किया जाये।

सुपीरियर इण्डस्ट्रीज का निरीक्षण नगर निगम,प्रदूषण बोर्ड,वनविभाग,उपजिलाधिकारी सदर व सहायक श्रमायुक्त की संयुक्त टीम को करने का निर्देश दिया। मोडीफाइड साइलेंसर बाइकों के विरूद्ध अभियान चलाकर सीज करने, नकटिया नदी के पुनरोद्धार की कार्ययोजना तैयार करने,अरिल नदी के जीर्णोद्वार व कायाकल्प के लिए कार्ययोजना तैयार करने व नदी की खुदाई के संबंध में एडीएम सिटी से समन्वय स्थापित करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। सेतु निगम को निर्देश देते हुए कहा कि रामगंगा नदी के चौबारी पुल पर लोहे की जाली लगाई जाए।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।