डीएम ने नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर समिति की समीक्षा बैठक
हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
अम्बेडकरनगर में डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह की अध्यक्षता में नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मादक पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की योजना बनाई गई, जिससे अधिकतम बरामदगी, नशा मुक्ति केन्द्रों की निगरानी और विद्यालयों में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

अम्बेडकरनगर। डीएम ईशा प्रिया व एसपी प्राची सिंह ने एडीएम ज्योत्सना बंधु की उपस्थिति में जिला स्तरीय नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर समिति की समीक्षा बैठक की। बैठक में मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी व समन्वित कार्रवाई, संवेदनशील मार्गों एवं हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सतत निगरानी, अधिकतम बरामदगी, नशा मुक्ति केन्द्रों की नियमित मॉनिटरिंग तथा विद्यालयों में नशा विरोधी जागरूकता अभियान को व्यापक बनाने के निर्देश दिए। नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के साथ तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए खुफिया तंत्र को और भी मजबूत करने के सख्त निर्देश मातहतों को दिए। समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


