Amroha News: डेयरी एवं मत्स्य विभाग की बंद सहकारी समितियां चालू कराने पर जोर

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: अमरोहा में कलक्ट्रेट सभागार में सहकारिता मंत्रालय की पांचवीं वर्षगांठ पर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों को समितियों की अद्यतन जानकारी एनसीडी पोर्टल पर फीड करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सहकारी समितियों को पुनर्जीवित करने और सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने की बात की गई।

Amroha News: डेयरी एवं मत्स्य विभाग की बंद सहकारी समितियां चालू कराने पर जोर

Amroha News: अमरोहा। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी (डीसीडीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद डेयरी, मत्स्य एवं सहकारिता आदि विभागों के अधिकारियों को भारत सरकार के पोर्टल एनसीडी पर अपनी-अपनी समितियों की अद्यतन सूचनाएं समय-समय पर स-समय फीड करने का निर्देश दिया गया। सीडीओ अश्विनी मिश्रा ने सहकारिता विभाग की दो नवगठित बीपैक्स के मूल भवन एवं गोदाम की स्थापना के लिए भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव संबंधित एसडीएम को प्रेषित करने का निर्देश एआर कॉपरेटिव वरूण कुमार अग्रवाल को दिया। सीडीओ ने कहा कि डेयरी एवं मत्स्य विभाग की ऐसी सहकारी समितियां जो वर्तमान समय में बंद पड़ी हैं, उनको जीवंत कर इनके माध्यम से विभिन्न व्यवसाय प्रारंभ कराए जाएं।

निर्देशित किया कि क्षेत्र में आपसी सामंजस्य के साथ सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्य करने किए जाएं। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।