डीएम ने सुनीं किसानों की मांगें, हर माह होगा किसान दिवस

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की बैठक भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता और किसान प्रतिनिधियों के साथ हुई। उन्होंने बताया कि जिला स्तर की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण होगा और हर माह किसान दिवस आयोजित किया जाएगा। अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

डीएम ने सुनीं किसानों की मांगें, हर माह होगा किसान दिवस

रुद्रपुर, संवाददाता। किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता समेत किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में हुई बैठक में किसानों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला स्तर की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा, जबकि नीतिगत मामलों को शासन को भेजा जाएगा। उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हर माह किसान दिवस आयोजित करने की घोषणा की। बैठक में किसान प्रतिनिधियों ने काशीपुर चीनी मिल पर वर्ष 2007 और 2012-13 का बकाया भुगतान नहीं होने का मुद्दा उठाया।

बताया गया कि इस संबंध में इलाहाबाद में वाद चल रहा है। जिलाधिकारी ने सहायक गन्ना आयुक्त को इलाहाबाद जाकर मामले की पैरवी करने और शीघ्र निस्तारण का प्रयास करने के निर्देश दिए। मामले का निर्णय होने के बाद किसानों के भुगतान को प्राथमिकता देने की बात कही। चीनी मिल की करीब 50 एकड़ भूमि परिवार के लोगों के नाम हस्तांतरित किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में समिति गठित करने के निर्देश दिए। समिति में एसडीएम काशीपुर और गन्ना अधिकारी भी शामिल होंगे। समिति भूमि हस्तांतरण से जुड़े प्रकरण की जांच कर एक माह में रिपोर्ट देगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडीएम ने सुनीं किसानों की मांगें, हर माह होगा किसान दिवस