कदौरा में नियमों को ताक पर रखकर चल रहा पटाखा गोदाम सीज

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

कदौरा। संवाददाता कौशांबी की पटाखा फैक्ट्री में हुए दर्दनाक विस्फोट के बाद जिला व

कदौरा में नियमों को ताक पर रखकर चल रहा पटाखा गोदाम सीज

कदौरा। संवाददाता कौशांबी की पटाखा फैक्ट्री में हुए दर्दनाक विस्फोट के बाद जिला व तहसील प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। हादसों से सबक लेते हुए बुधवार को प्रशासन की टीम ने ब्लॉक क्षेत्र के पटाखा गोदामों पर अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कदौरा-जलालपुर मार्ग पर नियमों की धज्जियां उड़ाकर ढाबे के बगल में संचालित एक पटाखा गोदाम को मौके पर ही सीज कर दिया गया जबकि एक अन्य गोदाम संचालक को कमियां दुरुस्त करने की सख्त चेतावनी दी गई।बुधवार को उपजिलाधिकारी कालपी विनय कुमार मौर्य और क्षेत्राधिकारी राजेश कमल ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के दो प्रमुख पटाखा गोदामों की सघन जांच की।

अफसरों की इस अचानक कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम सबसे पहले बबीना स्थित पटाखा गोदाम पहुंची। यहां पर कागजों की जांच करते हुए सुरक्षा मानकों की जांच के दौरान कुछ तकनीकी कमियां उजागर हुई। इस पर एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संचालक को तुरंत सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि दोबारा जांच में लापरवाही मिलने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। इसके बाद टीम कदौरा-जलालपुर मार्ग पर स्थित गोदाम पर पहुंची। यहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। जांच में पाया गया कि गोदाम के ठीक बगल में एक ढाबा संचालित हो रहा था जहां खाना बनाने के लिए आग की भट्टी धधक रही थी। इतना ही नहीं, गोदाम परिसर में बिजली के तार भी बेहद अस्त-व्यस्त स्थिति में लटक रहे थे और आपात स्थिति से निपटने के लिए आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम तक नहीं थे। सुरक्षा के लिहाज से इसे बेहद खतरनाक मानते हुए क्षेत्राधिकारी राजेश कमल और एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने बारिकी से निरीक्षण के बाद गोदाम को तत्काल प्रभाव से सीज करने के आदेश दे दिए। वही इस विषय में क्षेत्राधिकारी राजेश कमल का कहना है कि सुरक्षा मानकों को ताक पर रख कर गोदाम का संचालन किया जा रहा था जिसे अग्रिम आदेश तक सीज कर दिया गया है जनसुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां भी अग्निशमन मानकों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी पटाखा कारोबारी निर्धारित मानकों का पालन करें। इस मौके पर अग्नि शमन प्रभारी विनोद कुमार नायक ,थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह तथा थाना पुलिस मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकदौरा में नियमों को ताक पर रखकर चल रहा पटाखा गोदाम सीज