सोख्ता मामले में नहीं आया जवाब, कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू
48 घंटे बाद भी जवाब नहीं देने पर भभुआ प्रखंड के बीडीओ, प्रखंड समन्वयक और पंचायत सचिव के विरूद्ध कार्रवाई शुरू की गई। सोख्ता निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत के चलते जांच टीम ने अनियमितताएँ पाई हैं। अब अंतिम स्मार पत्र जारी किया जाएगा और संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई प्रारंभ होगी।

48 घंटा बीत जाने के बाद भी बीडीओ, समन्यवयक, सचिव ने नहीं दिया जवाब बिना काम कराए राशि निकासी मामले में जिला प्रशासन ने किया था जवाबतलब (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत भभुआ प्रखंड में सोख्ता निर्माण में हुई गडबड़ी के मामले में अधिकारी व कर्मियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। अब इन पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। 48 घंटे का समय बीत जाने के बाद भी स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने पर जिला प्रशासन ने तत्कालीन बीडीओ सतीश कुमार, प्रखंड समन्वयक राहुल कुमार एवं पंचायत सचिव बनारसी राम के विरूद्ध आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। योजना से जुड़े जिला प्रशासन के एक पदाधिकारी ने बताया कि डीडीसी द्वारा सोख्ता निर्माण में हुई गड़बड़ी के मामले में फंसे बीडीओ, प्रखंड स्वच्छता समन्वयक एवं पंचायत सचिव से जवाबतलब कर 48 घंटे के अंदर जवाब मांगा था। इसके द्वारा अपना जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। अब इनके विरूद्ध अंतिम स्मार पत्र जारी किया जा रहा है।
जांच और रिपोर्ट
स्मार पत्र जारी किए जाने के बाद भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो इनके विरूद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी। बताया गया है कि भभुआ प्रखंड स्थित बारे गांव के कमलेश कुमार द्वारा सोख्ता निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर डीएम नितिन कुमार सिंह व डीडीसी दिव्या शक्ति ने डीसीएलआर श्रेया कुमारी के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया था। जांच टीम ने सोख्ता निर्माण की स्थलीय जांच कर डीएम व डीडीसी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। अफसरों की जांच रिपोर्ट में सोख्ता निर्माण कार्य में कई तरह की अनियमितता मिली है। जांच टीम ने यह पायी है कमी जांच रिपोर्ट के मुताबिक बीडीओ, प्रखंड समन्वयक एवं पंचायत सचिव द्वारा अपने कर्तव्य के प्रति उदासीनता, वित्तीय अनियमितता, घोर लापरवाही एवं मनमानेपन करते हुए सोख्ता निर्माण का कार्य कराया गया है। अभिलेख में तकनीकी सहायक द्वारा प्राक्कलन प्रस्तुत करने के अलावा कोई भी स्थल सर्वेक्षण रिपोर्ट एवं मापी पुस्त संधारित नहीं किया गया है। बिना मापी पुस्त प्रस्तुति के बीडीओ द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम-जी) मद से 70% राशि की निकासी के लिए स्वीकृति आदेश दिया गया है। अग्रिम राशि की निकासी की गई है। पंचायत सचिव बनारसी राम द्वारा हड़ताल अवधि में सोनहन एवं मींव पंचायत में राशि भुगतान के लिए अनुशंसा की गई है। सरकारी राशि के दुरुपयोग की बात आई सामने जांच में यह भी पाया गया है कि पंचायत सचिव द्वारा मापी पुस्त के अनुसार बीडीओ से राशि भुगतान करने का अनुरोध किया गया है, जबकि जांच में दौरान अभिलेख में मापी पुस्त नहीं पायी गयी। जांच दल द्वारा स्थल निरीक्षण के दौरान सोख्ता निर्माण का कार्य मानक के अनुरूप नहीं पाया गया है। योजना के क्रियान्वयन एवं भुगतान में सरकारी राशि का दुरूपयोग एवं कई तरह की अनियमितता पाई गई है। कोट स्पष्टीकरण का जवाब बीडीओ, समन्यवयक व पंचायत सचिव ने जवाब नहीं दिया है। कार्रवाई के तौर पर द्वितीय शो कॉज किया गया है। दिव्या शक्ति, डीडीसी, कैमूर फोटो- 28 जुलाई भभुआ- 9 कैप्शन- भभुआ प्रखंड की डिहरा पंचायत के सेमरियाँ के पास बनाया गया सोख्ता। (सिंगल फोटो)


