कांवड़ यात्रा में भोजन की गुणवत्ता पर रहेगी कड़ी नजर

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

कांवड़ यात्रा में भोजन की गुणवत्ता पर रहेगी कड़ी नजर

कांवड़ यात्रा में भोजन की गुणवत्ता पर रहेगी कड़ी नजर

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने यात्रा मार्ग पर विशेष अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।

खाद्य निरीक्षण अभियान

विभाग की टीमें कांवड़ यात्रा मार्ग पर संचालित सेवा शिविरों के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों, मिठाई की दुकानों और खाद्य पदार्थों के अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। संदिग्ध खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान मिलावटी, बासी अथवा मानक के विपरीत खाद्य सामग्री मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी खाद्य कारोबारियों को साफ-सफाई बनाए रखने और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना तथा किसी भी प्रकार की खाद्य जनित समस्या को रोकना है। यात्रा अवधि में विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर औचक निरीक्षण करती रहेंगी।

कोट ---

खाद्य सुरक्षा की लगातार निगरानी

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें लगातार निरीक्षण करने में लगी हैं। सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह निरंतर खाने की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच पड़ताल करते रहें।

ममता चौधरी, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग

अवधारणा सम्बन्धी प्रश्न

कांवड़ यात्रा के दौरान खाद्य सुरक्षा के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं?
जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीमों को निरीक्षण करने का कार्य सौंपा है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Anil Sharma

लेखक के बारे में

Anil Sharma

शॉर्ट बायो:
अनिल शर्मा पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान बुलंदशहर में ब्यूरो प्रभारी के रूप में कार्य रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
अनिल शर्मा भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) बुलंदशहर ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग भी करते हैं।

कॅरियर का सफर
अनिल शर्मा ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण अखबार से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान दोनों ही समाचार पत्रों में राजनीति, शिक्षा,धर्म बीट पर काम करने का मौका मिला।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए हिंदी, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, बीएड के साथ-साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर होने से अनिल शर्मा को पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। इसी वजह से वह शिक्षा, इनोवेशन, राजनीति विश्लेषण पर केंद्रित स्टोरीज़ लिख रहे हैं।

पत्रकारिता और लक्ष्य
विकास, समाज, अपराध, राजनीति से जुड़े विषयों पर अनिल शर्मा की गहरी समझ है। विकास, अपराध, राजनीति में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। अनिल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।