नशे के कारोबार पर सख्ती और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश

हिन्दुस्तान, अररिया
share

अररिया में जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में एन कोर्ड और भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर बैठक हुई। बैठक में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने और सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय की बात की गई। पुलिस अधीक्षक ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया।

नशे के कारोबार पर सख्ती और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश

अररिया, संवाददाता। जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में एन कोर्ड एवं भारत-नेपाल सीमा से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर संबंधित सुरक्षा एजेंसियों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अररिया जितेन्द्र कुमार भी उपस्थित थे।एन कोर्ड की बैठक में जिला पदाधिकारी ने औषधि निरीक्षक, अररिया को एसएसबी, पुलिस एवं मद्यनिषेध विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जिले के औषधि केंद्रों का लगातार निरीक्षण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा जिले की सभी संबंधित सुरक्षा एजेंसियों एवं विभागों को नशे के विरुद्ध व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को युवाओं एवं बच्चों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सघन अभियान चलाते हुए गिरफ्तारी एवं जब्ती की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त मुख्य माफिया एवं नेटवर्क तक पहुंचने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।भारत-नेपाल सीमा से संबंधित बैठक में विभिन्न सुरक्षा एवं संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर अंतर-विभागीय समन्वय, सूचनाओं के आदान-प्रदान तथा प्राप्त निर्देशों के प्रभावी अनुपालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित पदाधिकारी एवं विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनशे के कारोबार पर सख्ती और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश