उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए छापेमार दल गठित

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

जिला प्रशासन ने खरीफ मौसम 2026 के दौरान किसानों के लिए उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु व्यापक निगरानी व्यवस्था लागू की है। उर्वरकों के कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर नियंत्रण के लिए छापामारी दलों का गठन किया गया है। किसानों के हितों की रक्षा हेतु कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए छापेमार दल गठित

जिला प्रशासन ने खरीफ मौसम 2026 के दौरान किसानों को उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, निर्धारित मूल्य पर बिक्री तथा कृषि विभाग की जीरो टॉलरेंस नीति का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक निगरानी व्यवस्था लागू की गई है।

उर्वरकों की निगरानी

इसी क्रम में उर्वरकों की कालाबाजारी,जमाखोरी एवं तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिला कृषि कार्यालय,वैशाली द्वारा तीनों अनुमंडलों में छापामारी दलों का गठन तथा जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।

किसानों के हितों की सुरक्षा

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उर्वरकों की कृत्रिम कमी उत्पन्न करना,निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री,अवैध भंडारण,जमाखोरी अथवा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों एवं प्रतिष्ठानों के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश एवं अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

छापामारी दलों का गठन

जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में हाजीपुर,महुआ एवं महनार अनुमंडल में अनुमंडल कृषि पदाधिकारियों के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किए गए हैं। इन दलों में संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं कृषि समन्वयक शामिल रहेंगे। गठित दल अपने-अपने क्षेत्राधिकार के उर्वरक विक्रेताओं एवं प्रतिष्ठानों का नियमित एवं सघन निरीक्षण करेंगे तथा प्रत्येक जांच का प्रतिवेदन उसी दिन जिला कृषि पदाधिकारी को उपलब्ध कराएंगे, ताकि दोषियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

नियंत्रण कक्ष की स्थापना

उर्वरक संबंधी शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं सतत निगरानी के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष में किसान आवश्यक जानकारी एवं शिकायत के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं- 8102071283 / 6299766606 / 8210148502 /7979066021 -अमिताभ सिंह

सामान्य प्रश्न

जिला प्रशासन ने उर्वरकों की निगरानी के लिए क्या कदम उठाए हैं?
जिला प्रशासन ने उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं तस्करी पर नियंत्रण के लिए छापामारी दलों का गठन किया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsउर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए छापेमार दल गठित