बंद को लेकर भोजपुर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

छात्रों के सवालों को लेकर भोजपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। डीएम और एसपी ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और छात्रों से बात की। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। छात्रों ने नीट पेपर लीक के विरोध में मार्च निकाला।

बंद को लेकर भोजपुर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

-सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अफसरों को सतर्क रहने के निर्देश, अफवाहों से बचने की अपील -डीएम और एसपी ने छात्रावास पहुंच छात्रों से भी बात की आरा, निज प्रतिनिधि। छात्रों के सवालों को ले देशभर में चल रहे आंदोलन के क्रम में आज शनिवार को प्रस्तावित बंद को लेकर भोजपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

प्रशासन की सक्रियता

बंद के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम तनय सुल्तानिया और एसपी राज ने शुक्रवार को आरा रेलवे स्टेशन का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रवेश एवं निकास द्वार समेत अन्य संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने तैनात दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करें और किसी भी अप्रिय स्थिति से तत्काल एवं प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयार रहें। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। दोनों अधिकारियों ने जिला मुख्यालय स्थित छात्रावास का भी जायजा लिया और छात्रों से इस संबंध में बात की।

शांति एवं सौहार्द

डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि बंद के दौरान जिले में शांति एवं सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखने का निर्देश भी दिया गया है। जिला प्रशासन ने आम लोगों से शांति बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। प्रशासन ने कहा कि किसी भी सूचना की पुष्टि आधिकारिक माध्यमों से ही करें। साथ ही स्पष्ट किया गया कि जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से शांति, सौहार्द एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। साथ ही लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान नहीं देने तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने को कहा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था भंग करने की किसी भी कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा।

छात्रों का प्रतिरोध मार्च

--------------- नीट छात्रों के समर्थन में बिहिया में प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला - बिहिया के राजा बाजार चौक पर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के लगाए नारे फोटो 10 : दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बिहिया बाजार के कटेया रोड से गुजरते प्रतिवाद मार्च में छात्र बिहिया, निज संवाददाता दिल्ली में नीट छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को बिहिया में छात्रों और युवाओं ने प्रतिरोध मार्च निकाला। महथिन मंदिर से शुरू हुआ मार्च कटेया रोड होते हुए राजा बाजार चौक पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की। शाहाबाद छात्र नेता ऋतिक रौशन ने कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सरकार से प्रभावी कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक पर सख्त रोक लगे। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को भंग किया जाए। आंदोलनकारी छात्रों पर दर्ज सभी एफआईआर वापस ली जाए। गिरफ्तार सभी छात्रों को तत्काल रिहा किया जाए। प्रतिरोध मार्च में बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल हुए। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान ऋतिक रौशन, राहुल गुप्ता, चिंटू कुमार, सौरभ कुमार, आदित्य कुशवाहा, अंकित कुमार, राहुल, आयुष कुमार, विवेक कुमार, धीरज गुप्ता, शक्ति कुमारी और साक्षी कुमारी समेत भारी संख्या मे कई लोग मौजूद रहे।

नीट पेपर लीक की चर्चा

----------------- आइसा-आरवाईए ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और छात्र आंदोलन पर दमन रोकने की उठाई मांग जगदीशपुर, निज संवाददाता जगदीशपुर में 25 जुलाई के बंद को सफल बनाने के लिए आइसा और आरवाईए ने हाई स्कूल मैदान से प्रतिरोध मार्च निकालकर नया टोला में सड़क जाम करने की घोषणा की है। आइसा और आरवाईए ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कहा कि नीट पेपर लीक ने परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए हैं। संगठनों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। पटना में छात्र-युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया। नेताओं ने कहा कि शनिवार सुबह हाई स्कूल मैदान से प्रतिरोध मार्च निकलेगा, जो शहर के विभिन्न मार्गों से नया टोला पहुंचकर सड़क जाम करेगा। शाहनवाज खान, राजू, साहिल खान व अरशद वारसी मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦भोजपुर जिला प्रशासन ने बंद के दौरान किस बात पर ध्यान दिया है?−
भोजपुर जिला प्रशासन ने बंद के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर ध्यान दिया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsबंद को लेकर भोजपुर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने लिया जायजा