बाढ़ आपदा कार्य में लापरवाही मामले जिला पशुपालन पदाधिकारी पर हुई एफआईआर

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

बाढ़ आपदा के दौरान राहत कार्यों में लापरवाही के चलते जिला पशुपालन पदाधिकारी, डॉ. उदय दत्त कुमार बोस के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्हें हाजीपुर में प्राथमिकी का सामना करना पड़ा है। मामले की गंभीरता देखते हुए उन्हें निलंबित करने की अनुशंसा भी की गई है।

बाढ़ आपदा कार्य में लापरवाही मामले जिला पशुपालन पदाधिकारी पर हुई एफआईआर

बाढ़ आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही,उदासीनता अथवा सरकारी दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता को जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता से लिया गया है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी के स्तर से बाढ़ आपदा कार्यों की सतत मॉनिटरिंग एवं अनुश्रवण के दौरान जिला पशुपालन पदाधिकारी, वैशाली डॉ. उदय दत्त कुमार बोस के विरुद्ध कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही एवं उदासीनता के मामले में कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई की प्रक्रिया

उक्त मामले में जिला पशुपालन पदाधिकारी,वैशाली डॉ. उदय दत्त कुमार बोस के विरुद्ध गंगाब्रिज थाना, हाजीपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी संख्या 249/2026, दिनांक 09.09.2026 है। प्राथमिकी में आपदा प्रबंधन कार्य के निर्वहन में लापरवाही से संबंधित प्रावधानों के अंतर्गत आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अतिरिक्त, संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध विभागीय स्तर पर भी अनुशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

निलंबन की अनुशंसा

उनके विरुद्ध लगाए गए आरोपों के संबंध में आरोप पत्र गठित कर सचिव, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार, पटना को भेजा गया है। जिला प्रशासन द्वारा बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली, 1976 के प्रावधानों के तहत अनुशासनिक कार्रवाई किए जाने तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित पदाधिकारी को निलंबित किए जाने की अनुशंसा की गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बाढ़ आपदा के दौरान राहत शिविरों में पशुधन के लिए आवश्यक चारा एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करना पशुपालन विभाग के महत्वपूर्ण दायित्वों में शामिल है।

लापरवाही के अनेक मामले

प्रथम दृष्टया जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा राहत एवं आपदा कार्यों के दौरान अपने दायित्वों के निर्वहन में गंभीर शिथिलता बरते जाने, राहत शिविर से अनुपस्थित रहने, पशु चारा के समुचित वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं करने तथा शिविर में उपलब्ध पशु चारा को हटाए जाने सहित कई गंभीर अनियमितताएँ सामने आई हैं। इसके साथ ही राहत शिविरों में पशुपालन विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने में भी अपेक्षित तत्परता नहीं बरती गई।

निर्देशों का अनुपालन

प्रथम दृष्टया यह भी पाया गया कि संबंधित पदाधिकारी द्वारा आपदा प्रबंधन से संबंधित निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया एवं विभागीय निर्देशों के अनुरूप अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई तथा वरीय पदाधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में भी शिथिलता बरती गई। बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में पशुधन के लिए आवश्यक राहत व्यवस्था से जुड़े कार्यों में इस प्रकार की लापरवाही को जिला प्रशासन द्वारा अत्यंत गंभीरता से लिया गया है। -अमिताभ सिंह

सामान्य प्रश्न एवं उत्तर

✦जिला पशुपालन पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई क्यों की गई?−
जिला पशुपालन पदाधिकारी, डॉ. उदय दत्त कुमार बोस के खिलाफ बाढ़ आपदा राहत कार्यों में गंभीर लापरवाही और उदासीनता के मामलों में कार्रवाई की गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबाढ़ आपदा कार्य में लापरवाही मामले जिला पशुपालन पदाधिकारी पर हुई एफआईआर