सीएम डैशबोर्ड जून रैंकिंग : विकास कार्यों में एटा प्रदेश के टॉप-10 जिलों में शामिल
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जून रैंकिंग में जनपद ने 8वां स्थान प्राप्त किया है। अलीगढ़ मंडल में प्रथम स्थान के साथ एटा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों में द्वितीय स्थान हासिल किया है। डीएम अरविन्द सिंह ने परियोजनाओं की नियमित समीक्षा और समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जून की रैंकिंग में जनपद ने उपलब्धि हासिल की है। जनपद ने विकास कार्यों के मूल्यांकन में प्रदेश में 8वां स्थान प्राप्त करते हुए प्रदेश के टॉप-10 जनपदों में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। जनपद ने एक बार फिर अलीगढ़ मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, सहारनपुर, मुरादाबाद एवं मेरठ मंडलों के जनपदों में एटा ने द्वितीय स्थान हासिल किया है। डीएम अरविन्द सिंह ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा करते हुए विभागाध्यक्षों को समयबद्ध प्रगति, गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन तथा पोर्टल पर शत-प्रतिशत एवं समय से डाटा फीडिंग सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
विभागवार समीक्षा बैठकों के माध्यम से योजनाओं की प्रगति का लगातार अनुश्रवण किया गया। आवश्यकतानुसार अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्ययोजना के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। प्रत्येक परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग, समयबद्ध निर्णय एवं जवाबदेही तय किए जाने से विकास कार्यों में उल्लेखनीय तेजी आई। जिसका सकारात्मक परिणाम मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।


