कामडारा में फाइलेरिया के 25 मरीजों को एमएमडीपी किट वितरित

हिन्दुस्तान, गुमला
Follow us on Google News
share

कामडारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को फाइलेरिया से प्रभावित 25 मरीजों को एमएमडीपी किट वितरित किया गया। डॉ. सुनील खलखो के नेतृत्व में मरीजों को किट का सही उपयोग और स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। जिला स्वास्थ्य विभाग और पिरामल टीम ने आवश्यक सामग्री प्रदान की।

कामडारा में फाइलेरिया के 25 मरीजों को एमएमडीपी किट वितरित

कामडारा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कामडारा में मंगलवार को फाइलेरिया से प्रभावित 25 मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.सुनील खलखो ने किया। उन्होंने बताया कि एमएमडीपी किट का नियमित उपयोग और प्रभावित अंगों की स्वच्छता बनाए रखने से सूजन नियंत्रित करने तथा संक्रमण की आशंका कम करने में मदद मिलती है। जिला स्वास्थ्य विभाग व पिरामल टीम के सहयोग से मरीजों को उपचार संबंधी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस दौरान मरीजों को किट के सही उपयोग और साफ-सफाई के महत्व की भी जानकारी दी गई। मौके पर एमपीडब्ल्यू मुकेश, तेजप्रताप समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsकामडारा में फाइलेरिया के 25 मरीजों को एमएमडीपी किट वितरित