छात्र-छात्राओं के बीच 102 साइकिल का वितरण

हिन्दुस्तान, गढ़वा
Follow us on Google News
share

मेराल में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के बीच 102 साइकिल का वितरण किया गया। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रामानंद कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि लोवादाग विद्यालय में 50 और पढ़ुआ विद्यालय में 52 साइकिल वितरित की गई। अब तक 762 साइकिल वितरण किया जा चुका है और अन्य विद्यालयों में भी साइकिल वितरण होना बाकी है।

छात्र-छात्राओं के बीच 102 साइकिल का वितरण

छात्र-छात्राओं के बीच 102 साइकिल का वितरण फोटो मेराल एक: प्रखंड परिसर में छात्र छात्राओं के बीच साइकिल वितरण करते प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रामानंद कुमार विश्वकर्मा व अन्य लोगमेराल, प्रतिनिधि। लोवादाग और पढ़ुआ मध्य विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच शुक्रवार को 102 साइकिल का वितरण किया गया। उक्त संबंध में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रामानंद कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि लोवादाग विधालय में 50 साइकिल छात्राओं छात्रों के बीच और पढ़ुआ विद्यालय में 52 साइकिल बच्चों के बीच वितरित किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक 762 छात्र छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया है। अभी अन्य स्कूल के बच्चों के बीच साइकिल वितरण करना बाकी है।

उन्होंने साइकिल वितरण के दौरान बच्चों से कहा कि प्रति दिन साइकिल से स्कूल जाएं ताकि सहुलियत हो। उसी उद्देश्य से साइकिल सरकार बच्चों को दे रही है ताकि बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी नहीं हो । साइकिल वितरण के दौरान बच्चों को निर्देश दिया गया है कि कोई भी छात्र या छात्रा साइकिल का गलत उपयोग नहीं करें। उस दौरान प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि अभी तक 15 स्कूल के बच्चों को साइकिल वितरण किया गया है। उक्तअवसर पर दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और विद्यालय के छात्र छात्राओं ने उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।