विस्थापितों के लिए लड़ेगी लोकहित अधिकार पार्टी : साहू

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर। भूंईंयाडीह पार्क में विस्थापन संघर्ष समिति की अध्यक्षता में विस्थापितों के हक, अधिकार

विस्थापितों के लिए लड़ेगी लोकहित अधिकार पार्टी : साहू

जमशेदपुर। भुइयांडीह पार्क में विस्थापन संघर्ष समिति की अध्यक्षता में विस्थापितों के हक, अधिकार और न्याय को लेकर बैठक हुई। इसमें दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने कहा कि विस्थापितों को उनका वाजिब हक दिलाने के लिए पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। बैठक में चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के साथ संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा हुई। इस अवसर पर इंदू भूषण यादव, शीला देवी, कृष्ण प्रसाद गुप्ता, उदय कुमार सारंगी, हरिहर प्रसाद, विनय कुमार गुप्ता, सत्येंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।