अफरातफरी के माहौल में परीक्षा हुई प्रारंभ

हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

अफरातफरी के माहौल में परीक्षा हुई प्रारंभ अफरातफरी के माहौल में परीक्षा हुई प्रारंभ अफरातफरी के माहौल में परीक्षा हुई प्रारंभ अफरातफरी के माहौल में पर

अफरातफरी के माहौल में परीक्षा हुई प्रारंभ

कटिहार। निज संवाददाता पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा संचालित स्नातक द्वितीय सेमेस्टर जून 2026 सत्र 2025- 29 की परीक्षाएं अफरा तफरी के माहौल में प्रारंभ हुई। विश्वविद्यालय द्वारा एक दिन पूर्व रोल सीट उपलब्ध किए जाने और बैकलॉग विद्यार्थियों का रोल सीट नहीं दिए जाने के कारण परेशानी का माहौल रहा। इतना ही नहीं कई विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी नहीं मिला। विश्वविद्यालय ने प्रवेश पत्र नहीं रहने की स्थिति में फार्म भराई रसीद, रजिस्ट्रेशन कार्ड और पहचान पत्र के आधार पर परीक्षा में बैठने की अनुमति दिए जाने का निर्देश केंद्राधीक्षक को दिया था। इसका लाभ प्रवेशपत्र विहीन परीक्षार्थियों को मिला। जिले में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

डीएस कॉलेज केंद्र पर के बी झा कॉलेज और सीताराम चमडिया डिग्री कॉलेज, के बी झा कॉलेज केंद्र पर एमजेएम महिला कॉलेज और आर वाई मनिहारी कॉलेज मनिहारी, एसआरसी कॉलेज के केंद्र पर बीएम कॉलेज बरारी और बी डी कॉलेज बारसोई, एमजेएम महिला कॉलेज केंद्र पर आरडीएस कॉलेज सलमारी और बलरामपुर कॉलेज बलरामपुर, कटिहार टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज केंद्र पर ए एन शहीदी निष्ठा, लवकुश डिग्री कॉलेज प्राणपुर और सीमांचल एम बीएड कॉलेज तथा सीमांचल माइनॉरिटी बीएड कॉलेज केंद्र पर डीएस कॉलेज के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। 3 अक्टूबर को अपरिहार्य कारणवश स्थगित होने वाली परीक्षा का आयोजन 9 अक्टूबर को होगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअफरातफरी के माहौल में परीक्षा हुई प्रारंभ