एमएनएनआईटी: अनुशासनहीनता पर 13 विद्यार्थियों पर कार्रवाई
प्रयागराज स्थित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने 13 छात्रों के खिलाफ अनुशासनहीनता के मामलों पर कार्रवाई की है। छात्रों को चेतावनी पत्र, छात्रवृत्ति में कटौती, और सुधारात्मक उपाय जैसे दंड दिए गए हैं। एक छात्रा को हॉस्टल में रहने की अनुमति कुछ शर्तों के साथ दी गई है।

प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में अनुशासनहीनता के मामलों में प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने 13 विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की है। बोर्ड ने मामलों की गंभीरता के आधार पर छात्रों को अलग-अलग दंड और सुधारात्मक उपाय निर्धारित किए हैं। कार्रवाई में चेतावनी पत्र जारी करने, अभिभावकों और विभागाध्यक्षों को सूचना देने, योग कक्षाओं में शामिल होने, छात्रवृत्ति में कटौती और आर्थिक दंड जैसे निर्णय शामिल हैं। बोर्ड के निर्णय के अनुसार एक छात्रा को कुछ शर्तों के साथ हॉस्टल में रहने की अनुमति दी गई है। संबंधित हॉस्टल के वार्डन को उसके अच्छे आचरण की मासिक रिपोर्ट मुख्य कुलानुशासक कार्यालय में मांगी गई है।
छात्रा और उसके अभिभावकों से इस संबंध में अंडरटेकिंग भी मांगा गया है। उसे हॉस्टल मेस की सुविधा लेने की अनुमति रहेगी। वहीं आठ छात्रों को चेतावनी पत्र जारी किया गया है। अभिभावकों, विभागाध्यक्ष तथा पीटीपी को देने का कहा गया है। पीएचडी छात्र को उसकी छात्रवृत्ति में छह माह तक 50 प्रतिशत कटौती की जा रही है। वहीं दो छात्र को चेतावनी पत्र जारी करने के साथ उनके अभिभावक, विभागाध्यक्ष और पीटीपी मांगा गया है।


