मुगलसराय कोतवाली के निवर्तमान प्रभारी निलंबित

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

चंदौली में, पुलिस अधीक्षक ने वायरल वीडियो के आधार पर उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह और मुख्य आरक्षी सुरेंद्र यादव को निलंबित कर दिया है। विजय प्रताप पर गाली-गलौच और मारपीट के आरोप हैं, जबकि सुरेंद्र यादव पर अपशब्दों का आरोप है। एसपी ने पुलिस में अनुशासनहीनता को बर्दाश्त न करने की बात कही है।

 मुगलसराय कोतवाली के निवर्तमान प्रभारी निलंबित

चंदौली, संवाददाता । पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सोशल मीडिया पर प्रसारित वायरल वीडियो एवं ऑडियो का संज्ञान लेते हुए मुगलसराय प्रभारी रहे उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह और चकरघट्टा थाने के मुख्य आरक्षी सुरेंद्र यादव को निलम्बित कर विभागीय जांच की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस कर्मियों में खलबली मची है। उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह पर आरोप है कि एक प्रकरण में पैरवी के लिए थाना मुगलसराय जाने पर उनके साथ थाना प्रभारी ने कथित रूप से गाली-गलौच, अभद्र व्यवहार एवं मारपीट की गई। इस संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से प्रकरण संज्ञान में आया।

इसपर एसपी ने प्रभारी मुगलसराय को लाइन हाजिर कर दिया था। अब प्रकरण में प्राथमिक जांच के बाद प्रभारी मुगलसराय को निलंबत कर दिया। निलम्बित किया गया है। इस क्रम में एक अन्य प्रकरण में चकरघट्टा थाने के मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र प्रताप यादव के विरुद्ध सोशल मीडिया पर प्रसारित ऑडियो का संज्ञान लेते हुए निलंबन की कार्रवाई की। उक्त आरक्षी पर आरोप है कि बीते 25 अगस्त को विद्युत विभाग नौगढ़ के जेई से मोबाइल फोन पर वार्ता के दौरान उनके विरुद्ध कथित रूप से गाली-गलौच एवं अपशब्दों का प्रयोग किया गया। एसपी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता, अमर्यादित आचरण, जनसामान्य के साथ अभद्र व्यवहार अथवा पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमुगलसराय कोतवाली के निवर्तमान प्रभारी निलंबित