एक छात्र का नामांकन रद्द, टीसी जारी

हिन्दुस्तान, पाकुड़
Follow us on Google News
share

हिरणपुर के मॉडल 2 उच्च विद्यालय ने अनुशासनहीनता के कारण कक्षा 10 के छात्र का नामांकन रद्द कर दिया है। छात्र ने बार-बार आपत्तिजनक हरकतें की और अभिभावक बनकर विद्यालय पहुंचकर अध्यापकों के साथ गाली-गलौज की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा।

एक छात्र का नामांकन रद्द, टीसी जारी

हिरणपुर, एक संवाददाता। स्थानीय मॉडल 2 उच्च विद्यालय प्रशासन ने अनुशासनहीनता के आरोप में कक्षा 10 के एक छात्र का नामांकन रद्द करते हुए उसका स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) जारी कर दिया है। विद्यालय के प्राचार्य रमेश गोस्वामी से पूछे जाने पर बताया कि संबंधित छात्र द्वारा विद्यालय में कई बार अनुशासनहीन व्यवहार एवं आपत्तिजनक हरकतें की गईं। उन्होंने बताया कि छात्र को अपने अभिभावक को विद्यालय बुलाने के लिए कहा गया था। लेकिन वह स्वयं को अभिभावक बताकर विद्यालय पहुंचा और प्राचार्य तथा एक शिक्षक के साथ गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की। जिसकी सूचना हिरणपुर थाना को भी दी गई।

जिसके बाद पुलिस ने छात्र को समझाकर मामला शांत कराया था। इसके बावजूद छात्र के व्यवहार में सुधार नहीं हुआ और उसने दोबारा शिक्षकों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मामले की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी दी गई। उनके संज्ञान में आने के बाद विद्यालय में स्टाफ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से छात्र का नामांकन रद्द कर टीसी जारी करने का निर्णय लिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsएक छात्र का नामांकन रद्द, टीसी जारी