दिव्यांगों की 10 मांगों को लेकर उठी आवाज

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

भारतीय दिव्यांग यूनियन की मासिक बैठक गोला में हुई, जिसमें दिव्यांगजनों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में 10 प्रमुख मांगें रखी गईं, जिनमें अंत्योदय राशन कार्ड, पेंशन बढ़ाना, रोजगार के अवसर और दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 का प्रभावी कार्यान्वयन शामिल हैं।

दिव्यांगों की 10 मांगों को लेकर उठी आवाज

गोला गोकर्णनाथ। भारतीय दिव्यांग यूनियन की मासिक बैठक मंगलवार को ब्लॉक कुम्भी गोला में हुई। बैठक में दिव्यांगजनों की समस्याओं पर चर्चा कर उनके सम्मान अधिकार और बेहतर भविष्य के लिए शासन-प्रशासन के समक्ष 10 प्रमुख मांगें रखी गईं। यूनियन ने सभी पात्र दिव्यांगजनों को अंत्योदय राशन कार्ड उपलब्ध कराने और पक्के आवास की सुविधा प्राथमिकता के आधार पर देने की मांग की। दिव्यांग पेंशन की राशि बढ़ाने के साथ लंबित पेंशन का शीघ्र भुगतान कराने की भी मांग उठाई गई। रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और बैंक ऋण की प्रभावी व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में सरकारी योजनाओं में दिव्यांगजनों को मिलने वाले आरक्षण और अन्य अधिकारों का जमीनी स्तर पर पूरी तरह पालन कराने तथा दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की गई।

बैठक में मोहम्मद जावेद, अमित कुमार, नरेंद्र कुमार, विमल गुप्ता, राजेश मौर्य, राहुल वर्मा, हरीश, राजीव वर्मा, सर्वेश कुमार, ओम प्रकाश, अली मोहम्मद और मनीराम सहित अन्य दिव्यांगजन मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदिव्यांगों की 10 मांगों को लेकर उठी आवाज