दिव्यांग पेंशन बढ़ाकर पांच हजार करने की मांग
महोबा में दिव्यांगों ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर दिव्यांग पेंशन बढ़ाकर 5000 रुपए करने, राशन कार्ड की व्यवस्था, और अस्पतालों में रैंप की मांग की। उनका कहना है कि उनकी समस्याओं का समाधान तेजी से किया जाना चाहिए।

महोबा, संवाददाता। दिव्यांगों ने 11 सूत्रीय मांगों की आवाज को जोरदार तरीके से उठाई है। दिव्यांगों का कहना है कि लंबे समय से दिव्यांग मांग उठा रहे है। मांगों के निस्तारण में देरी की जा रही है जिससे दिव्यांगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विकलांग कल्याण समिति के बैनर तले सोमवार को दिव्यांग कलेक्ट्रेट पहुंचें। दिव्यांगों ने जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को दिए ज्ञापन में मांगों को उठाया। प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश भारती ने कहा कि दिव्यांग पेंशन को बढ़ाकर 5 हजार किया जाना चाहिए। दिव्यांगों को अत्योदय राशन कार्ड बनाया जाएं। प्रधानमंत्री आवास में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। सभी कार्यालयों, अस्पतालों में रैंप की व्यवस्था होनी चाहिए।
दिव्यांगों की शिकायतों को प्राथमिकता से सुनकर निस्तारित कराया जाएं। जिला अस्पताल में दिव्यांगों के लिए विशेष सहायता काउंटर की व्यवस्था होनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में यशपाल सिंह परिहार, राधा, भरत लाल, हेमराज, बच्चालाल, कालका प्रसाद, चंद्रप्रकाश सहित अन्य दिव्यांग मौजूद रहे है।


