दून अस्पताल में निदेशक की दो टूक, गुटबाजी छोड़कर मरीजों पर ध्यान दें नर्सिंग अधिकारी

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देहरादून। दून अस्पताल के वार्डों में नर्सिंग अधिकारियों की लापरवाही, गुटबाजी और विवादों पर चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने सुधार की दिशा में एक सप्ताह का समय देते हुए एएनएस बनाने और दैनिक रिपोर्टिंग के निर्देश दिए हैं।

दून अस्पताल में निदेशक की दो टूक, गुटबाजी छोड़कर मरीजों पर ध्यान दें नर्सिंग अधिकारी
दून अस्पताल में निदेशक की दो टूक, गुटबाजी छोड़कर मरीजों पर ध्यान दें नर्सिंग अधिकारी

देहरादून। दून अस्पताल के वार्डों में नर्सिंग अधिकारियों लापरवाही, देरी से आने, आपसी विवाद और गुटबाजी की शिकायतों पर चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सभी वार्ड इंचार्जों की बैठक लेकर स्पष्ट कहा कि नर्सिंग अधिकारी आपसी विवाद छोड़कर मरीजों की सेवा पर ध्यान दें। मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार, ड्यूटी में लापरवाही या देरी से आने की शिकायत मिली तो नर्सिंग अधिकारी से लेकर एसएनओ और एएनएस तक पर कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को अस्पताल में बैठक में निदेशक ने कहा कि लगातार कई स्तरों से नर्सिंग स्टाफ की गुटबाजी, झगड़े, ड्यूटी में लापरवाही और मरीजों के साथ व्यवहार को लेकर शिकायतें मिल रही हैं। इससे अस्पताल और पूरे विभाग की छवि खराब हो रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि बताए गए बिंदुओं पर एक सप्ताह के भीतर सुधार नहीं हुआ तो सामूहिक रूप से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने तीन नई एएनएस बनाने के निर्देश भी एमएस को दिए। साथ ही ओटी के अंदर बने वार्ड इंचार्जों के कार्यालयों को बाहर की ओर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्राचार्य डॉ. गीता जैन, एमएस डॉ. आरएस बिष्ट, संयुक्त निदेशक डॉ. शेखर पाल, एएनएस दीपशिखा, पीआरओ दिनेश रावत व विनोद नैनवाल, डीपीओ बीएस बर्थवाल और स्टोर प्रभारी नवीन खंडूड़ी मौजूद रहे।

रोजाना एमएस को देंगे रिपोर्ट, बनेगी एसओपी :

उन्होंने वार्ड इंचार्जों से समस्याएं भी जानीं और निर्देश दिए कि स्टाफ नर्सिंग अधिकारियों के कार्यों की एसओपी के अनुसार जिम्मेदारी तय की जाए। प्रतिदिन एएनएस को रिपोर्ट दी जाए कि वार्ड में कितने बेड खाली हैं, सफाई की स्थिति क्या है और मरीजों की देखभाल कैसी चल रही है।

पुरानी बातें छोड़िए, आज से शुरू कीजिए :

प्राचार्य और एमएस से कहा कि पुरानी बातों को छोड़कर आज से बताएं कि मरीजों के हित में क्या नया कर रहे हैं। अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने और काम से बचने वालों को चिह्नित करने के निर्देश भी दिए।

दवाई और टूट-फूट पर इंचार्जों ने खोली पोल :

वार्ड इंचार्जों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं से जुड़ी कई समस्याएं निदेशक के सामने रखीं। उन्होंने वार्डों में दवाइयों की उपलब्धता और निर्माण कार्यों के चलते हो रही टूट-फूट की समस्या बताई। कई जगह छतों से पानी टपकने की शिकायत भी रखी गई। नर्सिंग अधिकारियों ने बताया कि दवाइयों की डिमांड लेकर उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है। इस पर निदेशक ने स्पष्ट किया कि दवाइयां वार्ड तक पहुंचाने का काम फार्मासिस्टों का है।

रोज राउंड करेंगे डीपीओ-स्टोर प्रभारी :

दवाइयों की उपलब्धता और टूट फूट की निगरानी के लिए डीपीओ बीएस बर्थवाल और स्टोर प्रभारी नवीन खंडूड़ी को रोज वार्डों का राउंड करने के निर्देश दिए गए। दोनों अधिकारी खुद स्थिति देखेंगे और नर्सिंग अधिकारियों को दवाइयों के लिए डिमांड लेकर भटकना नहीं पड़ेगा।

सामान्य प्रश्न

✦अस्पताल में नर्सिंग अधिकारियों की समस्याएं क्या थीं?−
नर्सिंग अधिकारियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं से जुड़ी कई समस्याएं निदेशक के सामने रखीं, जैसे दवाइयों की उपलब्धता और टूट-फूट की समस्या।
Chand Mohammad

लेखक के बारे में

Chand Mohammad

शॉर्ट बायो : चांद मोहम्मद पिछले 11 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में देहरादून यूनिट में बतौर वरिष्ठ संवाददाता कार्य कर रहे है।


परिचय एवं अनुभव

चांद मोहम्मद हिंदी पत्रकारिता में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 11 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान अखबार में देहरादून में कार्यरत है और हेल्थ रिपोर्टिंग कर रहे है। वह पिछले आठ साल से हिंदुस्तान से जुड़े है। स्वास्थ्य रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर उनकी मजबूत पकड़ है।


करियर का सफर

चांद ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में अमर अखबार देहरादून से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2018 में उन्होंने हिंदुस्तान ज्वाइन किया। वर्तमान में वह हेल्थ, मेडिकल एजुकेशन, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी रिपोर्टिंग के अलावा देहरादून हिंदुस्तान में सह सिटी प्रभारी और सह अपराध संवाददाता की भूमिका में है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग

चांद बी कॉम और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट है। वह यूपी के मुजफ्फरनगर के छोटे से गांव भंगेला से है। समाज के वंचित लोगों की आवाज उठाने, मरीजों की पीड़ा बयां करना उनका एक जज्बा बयां करता है। कोविड के दौरान उन्होंने पीड़ा बताती और सिस्टम पर प्रहार करती रिपोर्टिंग की। मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर उन्होंने काफी काम किया है। लगातार जागरूकता परक और रिसर्च बेस्ड स्टोरी हेल्थ और मौसम पर करते है।


विजन

चांद का विजन है कि वह अपने जर्नलिज्म से आम आदमी के मुद्दों को उठाए और उन्हें हल कराए। पाठकों के बीच अखबार की विश्वसनीयता बनाए रखे।


विशेषज्ञता

स्वास्थ्य रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी के मामलों के जानकार है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदून अस्पताल में निदेशक की दो टूक, गुटबाजी छोड़कर मरीजों पर ध्यान दें नर्सिंग अधिकारी