अनियमितता पर मेजा और चाका के एडीओ पंचायत को नोटिस

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

पंचायती राज विभाग के निदेशक ने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मेजा और चाका को वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों अधिकारियों पर सरकारी खाते में धनराशि जमा न करने का आरोप है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

अनियमितता पर मेजा और चाका के एडीओ पंचायत को नोटिस

कार्यों में लापरवाही व अनियमितता के आरोप में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मेजा और चाका को पंचायती राज विभाग के निदेशक ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों अधिकारियों से निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। विभाग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मेजा पर कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से प्राप्त 11,490 रुपये की आय को संबंधित सरकारी खाते में जमा न करने का आरोप है। इसी तरह सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) चाका पर भी सीएससी से प्राप्त 8700 रुपये की राशि सरकारी खाते में जमा नहीं करने का आरोप लगाया गया है।

पत्र में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच में दोनों मामलों से मालूम चलता है कि जिम्मेदारों ने अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं किया, साथ ही कार्यों में शिथिलता बरती है, जिससे राजस्व की हानि हुई है। इसी आधार पर दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनसे स्पष्ट करने को कहा गया है कि संबंधित धनराशि सरकारी खाते में क्यों जमा नहीं की गई।जिला पंचायत राज अधिकारी रविशंकर द्विवेदी ने बताया कि निदेशक पंचायती राज विभाग की ओर से दोनों अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा गया है और प्राप्त स्पष्टीकरण का परीक्षण किया जाएगा। यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो विभागीय नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।