आदर्श विद्यालयों के बेस्ट प्रैक्टिसेज का वीडियो मांगा

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

समस्तीपुर के डीईओ को माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी सरस्वती विद्या निकेतन विद्यालयों के बेहतरीन प्रथाओं का वीडियो 14 सितंबर तक भेजने को कहा है। राज्य के 700 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की कार्यशाला 18 सितंबर को होगी। वीडियो में विभिन्न गतिविधियों जैसे आईसीटी लैब, विज्ञान प्रयोगशाला और खेलकूद शामिल होंगे।

आदर्श विद्यालयों के बेस्ट प्रैक्टिसेज का वीडियो मांगा

समस्तीपुर । माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने समस्तीपुर के डीईओ से जिले में संचालित सभी सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के बेस्ट प्रैक्टिसेज का वीडियो मांगा है। विभागीय पत्र में कहा गया है कि राज्य के 700 सरस्वती विद्या निकेतन ‘उन्नत शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य’ के महत्वपूर्ण अवयव हैं। इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की कार्यशाला 18 सितंबर को प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर जिले के सभी आदर्श विद्यालयों में हो रहे बेहतर कार्यों का वीडियो 14 सितंबर तक विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इसमें चेतना सत्र, आईसीटी/एसएम लैब, विज्ञान प्रयोगशाला, म्यूजिकल बैंड, क्लासरूम इंटरेक्शन, स्मार्ट क्लास, खेलकूद, नवाचार सहित अन्य गतिविधियों को शामिल किया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआदर्श विद्यालयों के बेस्ट प्रैक्टिसेज का वीडियो मांगा