हनुमान अंश फिल्म के कलाकारों का दिखा युवाओं में क्रेज
हिन्दुस्तान, कानपुर
कानपुर में रामा यूनिवर्सिटी में 'हनुमान अंश' फिल्म के डायरेक्टर और प्रमुख कलाकारों ने छात्रों के साथ संवाद किया। विवि ने उन्हें शॉल और राम-दरबार की प्रतिमा भेंट की। छात्रों ने फिल्म निर्माण, पटकथा लेखन, और अभिनय पर सवाल उठाए। निर्देशक ने सफलता के मंत्र साझा किए, जिसमें निरंतरता और सकारात्मक दृष्टिकोण शामिल थे।

कानपुर। रामा यूनिवर्सिटी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें बहुचर्चित फिल्म हनुमान अंश के डायरेक्टर समेत सभी प्रमुख कलाकारों ने छात्रों संग संवाद किया। विवि के कंसल्टिंग डायरेक्टर डॉ. प्रणव सिंह ने फिल्म के लेखक व निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी, मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या, पूर्णिमा तिवारी समेत पूरी टीम को शॉल के साथ राम-दरबार की प्रतिमा भेंट की। छात्रों ने फिल्म निर्माण की बारीकियां, पटकथा लेखन, अभिनय की चुनौतियां और संगीत संयोजन से जुड़े सवाल पूछे। निर्देशक डॉ. विशाल ने सफलता के मंत्र साझी किया। इसमें सांस्कृतिक जड़ें, निरंतरता व अनुशासन, सकारात्मक दृष्टिकोण रहा। फिल्म हनुमान अंश की ओर से साधु तिवारी, पीयूष ठाकुर, ऋषि पाठक, रितेश केसरवानी, राजवीर ठाकुर आदि मौजूद रहे।


