कैमूर के 1.66 लाख लाभुकों के खाता में भेजी पेंशन
समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैमूर के 1 लाख 66 हजार 209 लाभुकों के खाते में 18.28 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। प्रत्येक लाभुक को 1100 रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे गए। सरकार ने हर पात्र लाभुक को समय पर पेंशन देने की प्रतिबद्धता जताई।

समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में महिला-पुरुषों ने लिया भाग पेंशनधारियों के खाता में 18.28 करोड़ रुपए डीबीटी से भेजे गये (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभुकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से शुक्रवार को पेंशन की राशि भेजी भेजी गई।
मुख्यमंत्री द्वारा राशि ट्रांसफर
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा कैमूर के 1 लाख 66 हजार 209 लाभुकों के बैंक खाता में 18 करोड़ 28 लाख 29 हजार 900 रुपये ट्रांसफर किए गए। प्रत्येक लाभुक को 1100 रुपए सीधे डीबीटी के जरिये उनके बैंक खाता में हस्तानांतरित किए गए। जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह, डीडीसी दिव्या शक्ति, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक हिमांशु पांडेय, आईसीडीएस की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रेखा कुमारी लाभार्थियों के साथ ऑनलाइन जुड़ीं।
लाभार्थियों की संख्या और योजनाएं
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, कैमूर में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 35268, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन के 7017, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्तता पेशन के 1041, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन के 93943, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 12499, बिहार नि:शक्तता पेंशन योजना के 16441 लाभुक के खाता में डीबीटी के माध्यम से राशि भेजी गई है।
सरकार की प्रतिबद्धता
इस दौरान समाहरणालय में जुटे लाभुकों से मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी गरीबों, वृद्धजनों, विधवा व दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा हर महीने की 10 तारीख को पेंश की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तानांतरित की जाएगी। सरकार का लक्ष्य हर पात्र लाभुक को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ ससमय उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र लाभुक सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाए। फोटो- 10 जुलाई भभुआ- 8 कैप्शन- समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री का संबोधन सुनते सामाजिक सुरक्षा पेंशन के महिला-पुरुष लाभुक।
सामान्य प्रश्न
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


