अपडेट : अभिनेता मोरिया से छह घंटे पूछताछ
बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया शुक्रवार को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के सामने पेश हुए। उनसे छह घंटे पूछताछ की गई। यह पूछताछ मीठी नदी की सफाई में वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी है, जिसमें मोरिया का नाम भी शामिल है। मुख्य आरोपी के साथ उनके लेनदेन की जांच की जा रही है।

नोट : हेडिंग और पूरी खबर अपडेट की गई है। इसी का उपयोग करें₹। - मीठी नदी गाद घोटाले का मामला
मुंबई, एजेंसी। बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया शुक्रवार को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के समक्ष पेश हुए। इस दौरान उनसे करीब छह घंटे पूछताछ की गई। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया, पूछताछ के बाद अभिनेता को जाने दिया गया। जरूरत पड़ने पर उन्हें फिर से बुलाया जा सकता है।
जांच का विषय
यह पूछताछ बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की ओर से मीठी नदी की सफाई और गाद निकालने के लिए दिए ठेके में वित्तीय अनियमितता से जुड़ी है। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी केतन कदम और जय जोशी ने मैटप्रॉप और बीएमसी के स्टॉर्म वाटर ड्रेन्स (एसडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर फर्जी बिल और बढ़ी लागत के जरिए 65 करोड़ रुपये का गबन किया। जांच में अभिनेता मोरिया का भी नाम सामने आया था। कॉल डिटेल से कदम, अभिनेता और उनके भाई के बीच कई बार बातचीत का पता चला था। पुलिस ने बताया, मुख्य आरोपी के साथ मोरिया के लेनदेन पता लगाने और घोटाले में उनकी संलिप्तता को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस के साथ ईडी भी मामले की जांच कर रही है।


