डिनोबिली स्कूल के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण
हिन्दुस्तान, धनबाद
डिनोबिली स्कूल के 10वीं के विद्यार्थियों का दल शैक्षिक भ्रमण पर कोलकाता के बिरला इंडस्ट्रियल एंड टेक्नोलॉजिकल म्यूजियम गया। इस दल में 40 विद्यार्थी और छह शिक्षक शामिल थे। प्राचार्या शुक्ला चौधरी ने कहा कि ऐसा भ्रमण कक्षा के बाहर अनुभवों को जोड़ता है।

डिनोबिली स्कूल मैथन के 10वीं के विद्यार्थियों का दल शैक्षिक भ्रमण के लिए मैथन से बिरला इंडस्ट्रियल एंड टेक्नोलॉजिकल म्यूजियम, कोलकाता गया। दल में छह शिक्षक और 40 विद्यार्थी हैं। शिक्षकों ने पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्राचार्या शुक्ला चौधरी ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण शिक्षा को कक्षा की चहारदीवारी से बाहर ले जाकर उसे अनुभव से जोड़ता है।


