एक महिला समेत छह वारंटी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

दिनेशपुर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने 6 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई जारी रहेगी।

एक महिला समेत छह वारंटी गिरफ्तार

दिनेशपुर, संवाददाता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जिले में वांछित व फरार पेशेवर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनेशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना अध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ऑपरेशन प्रहार के तहत लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छह फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटियों में विश्वजीत विश्वास, पुलीन सरकार, सुभाष वाला, हिरदेश कुमार सिंह, विशाल शील और आरती शामिल हैं। सभी आरोपी लंबे समय से न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे।

पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई और इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर वांछित और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि वारंटियों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस टीम में जयनगर चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, उप निरीक्षक लोकेश कुमार, बलराम सिंह, जीवन चंद्र जोशी, होशियार सिंह, कृपाल बोरा, गणेश चंद्र, महेंद्र सिंह और संतोष कुमार आदि शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएक महिला समेत छह वारंटी गिरफ्तार