डिम्पी गर्ग बने पूर्व मध्य रेल के नए महाप्रबंधक
बरौनी में, डिम्पी गर्ग ने पूर्व मध्य रेल के नए महाप्रबंधक के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे उत्तर रेलवे, नई दिल्ली में शामिल रहे। वे भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा के 1990 बैच के अधिकारी हैं, जिनका 32 वर्षों का अनुभव है। उनकी विशेषज्ञता से रेल परिचालन में नई गति आएगी।

बरौनी। पूर्व मध्य रेल के नए महाप्रबंधक के रुप में मंगलवार को डिम्पी गर्ग ने पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व वे उत्तर रेलवे नई दिल्ली में प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता के पद पर पदस्थापित थे। भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा के 1990 बैच के ख्याति प्राप्त अधिकारी हैं। वे स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिसशिप के द्वारा भारतीय रेल सेवा में आए और वे अपने बैच के टॉपर व गोल्ड मेडलिस्ट थे। 32 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे भारतीय रेलवे के बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोलिंग स्टॉक, परिचालन, संरक्षा, प्लानिंग व पॉलिसी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग, ऑपरेशन्स और रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन में श्री गर्ग के बेहतर अनुभव व कुशल नेतृत्व से पूर्व मध्य रेल की परिचालनिक दक्षता, संरक्षा मानकों व आधारभूत संरचनाओं के विकास सहित समग्र क्षेत्रों में एक नई गति आएगी।
यह जानकारी मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी।


