दिलीप राय बने संसदीय रेलवे समिति के सदस्य
हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
पूर्व केन्द्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य दिलीप राय को संसदीय रेलवे समिति में शामिल किया गया है। उनके समर्थकों में उत्साह है और इससे राउरकेला व ओडिशा में रेलवे विकास, यात्री सुविधाएं और कनेक्टिविटी को नई गति मिलने की उम्मीद है।

राउरकेला। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह राज्यसभा सदस्य दिलीप राय को संसदीय रेलवे समिति का सदस्य बनाया गया है। राय को संसदीय रेलवे समिति में शामिल करने पर उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। उनके संसदीय रेलवे समिति में शामिल होने से राउरकेला के साथ ही पूरे ओडिशा में रेलवे के विकास, यात्री सुविधाओं और रेलवे कनेक्टिविटी को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

