दिगंबर जैन समाज का दशलक्षण महापर्व शुरू
10 दिनों तक होगी धर्म-साधना, होंगे अनुष्ठान दिगंबर जैन समाज का दशलक्षण महापर्व शुरू दिगंबर जैन समाज का दशलक्षण महापर्व शुरू

10 दिनों तक होगी धर्म-साधना, होंगे अनुष्ठान फोटो : पावापुरी पर्व-पावापुरी में बुधवार को दशलक्षण महापर्व में पूजा करते जैन श्रद्धालु। पावापुरी, निज संवाददाता। दिगंबर जैन समाज का 10 दिवसीय दशलक्षण महापर्व बुधवार से श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ शुरू हो गया।
धर्म की साधना
पावापुरी में जैन श्रद्धालु इस दौरान आत्मशुद्धि, संयम और साधना के विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होंगे। मंदिरों में प्रतिदिन पूजा-अर्चना, अभिषेक, शास्त्र वाचन और प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। दशलक्षण महापर्व के दस दिनों में जैन धर्म के उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव, उत्तम शौच, उत्तम सत्य, उत्तम संयम, उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम आकिंचन्य और उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की साधना की जाती है।
पर्व का उद्देश्य
प्रत्येक दिन एक धर्म के स्वरूप, महत्व और जीवन में उसके व्यवहारिक पक्ष पर विशेष रूप से चिंतन किया जाता है। दिगंबर जैन मंदिर के प्रबंधक अरुण कुमार जैन के अनुसार दशलक्षण पर्व का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान करना नहीं, बल्कि मनुष्य को अपने भीतर झांकने और आत्मसंयम की ओर बढ़ने की प्रेरणा देना है।
श्रद्धालुओं की साधनाएं
क्रोध के स्थान पर क्षमा, अहंकार के स्थान पर विनम्रता, छल-कपट के स्थान पर सरलता और असंयम के स्थान पर संयम को जीवन में अपनाने का संदेश इस पर्व में निहित है। कई श्रद्धालु उपवास, एकासन और अन्य तप साधनाएं भी करेंगे। दसवें दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के साथ महापर्व का समापन होगा। (पावापुरी से अनिल उपाध्याय)

