3 लाख 68 हजार 949 ईएफ का डिजिटाइजेशन पूरा

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में ईएफ का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है। 14,99,364 मतदाताओं को ईएफ वितरित किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी विधानसभा में मतदान केंद्रों का भ्रमण कर वितरण प्रक्रिया को समयबद्ध बनाना सुनिश्चित किया जा रहा है।

3 लाख 68 हजार 949 ईएफ का डिजिटाइजेशन पूरा

धनबाद, विशेष संवाददाता। एसआईआर के लिए धनबाद जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में अब तक 3 लाख 68 हजार 949 ईएफ का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है। 14 लाख 99 हजार 364 मतदाताओं को ईएफ वितरित किया गया है। डीसी आदित्य रंजन के अनुसार सिंदरी विधानसभा में 306792, निरसा 271932, टुंडी 265759, धनबाद 264029, बाघमारा 218402 तथा झरिया विधानसभा में 172450 सहित 14,99,364 ईएफ का वितरण किया गया है। निरसा में 96251, सिंदरी 86171, टुंडी 67386, बाघमारा 49825, धनबाद 36461 तथा झरिया विधानसभा में 32855 सहित 3,68,949 ईएफ का डिजिटाइजेशन पूरा हो गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि ईएफ वितरण के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने-अपने विधानसभा में मतदान केंद्रों का भ्रमण कर रहे हैं ताकि इस प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।