दुकानदारों ने कहा ग्राहकों से नहीं ले सकते अतिरिक्त शुल्क
- डिजिटल ट्रांजैक्शन पर लगने वाले संभावित शुल्क और बदलावों को लेकर बाजार में हलचल दुकानदारों ने कहा ग्राहकों से नहीं ले सकते अतिरिक्त शुल्क

- डिजिटल ट्रांजैक्शन पर लगने वाले संभावित शुल्क और बदलावों को लेकर बाजार में हलचल गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। बाजार में डिजिटल और ऑनलाइन भुगतान के नए नियमों और शुल्कों को लेकर दुकानदारों और छोटे कारोबारियों के बीच चर्चा तेज हो गई है। अधिकांश दुकानदारों का कहना है कि वह ग्राहकों से ऑनलाइन भुगतान पर किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं ले सकते हैं, और यदि लेनदेन पर कोई खर्च आएगा तो उसे वे खुद ही वहन करेंगे। वहीं, फल और सब्जी बेचने वाले छोटे रेहड़ी संचालकों का मानना है कि वह ऑनलाइन माध्यम से कम भुगतान लेना पसंद करेंगे, लेकिन यदि मजबूरी में ज्यादा भुगतान करवाना पड़ा तो उसका खर्च भी वह खुद ही उठाएंगे। इस बदलाव का बड़े व्यापारियों से लेकर छोटे दुकानदारों, पेट्रोल पंप संचालकों और डिलीवरी कर्मियों पर अलग-अलग असर देखने को मिल रहा है, जिसे लेकर सभी ने अपनी खुलकर प्रतिक्रिया दी है।
सरकार का नया नियम
बता दें कि मंगलवार को सरकार ने डिजिटल लेनदेन पर शुल्क लगाने की घोषणा की। अब ग्राहक द्वारा दो हजार रुपये से अधिक का भुगतान करने पर कारोबारी को 0.4 प्रतिशत की दर से मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) देना होगा। वहीं, व्यक्ति से व्यक्ति को किए जाने वाले यूपीआई भुगतान पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। सरकार ने सोमवार को यूपीआई से दो हजार रुपये तक के लेनदेन के लिए शून्य एमडीआर की अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने मंगलवार को यूपीआई संचालन से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की। वर्तमान में व्यक्ति से व्यक्ति भुगतान मूल्य के लिहाज से कुल यूपीआई लेनदेन का करीब 70 प्रतिशत है। अब दो हजार रुपये से अधिक की धनराशि व्यक्ति से कारोबारी को भेजने पर 0.4 फीसदी की दर से शुल्क लगेगा।
व्यापारियों की प्रतिक्रिया
सरकार को अपने फैसले पर दोबारा से विचार करें
श्रीराम ज्वेलर्स से डॉ.मनदीप अग्रवाल ने कहा कि सरकार को यूपीआई पर शुल्क लगाने के फैसले पर विचार करना चाहिए। नया शुल्क लगने से कारोबारियों पर असर पड़ेगा। कैशलेस सुविधा के लिए कुछ और वैकल्पिक उपाय पर भी विचार करें। जिससे कारोबारियों को राहत मिल सके।
दुकानदारों व लोगों की प्रतिक्रिया
2.फल विक्रेता अरमान का कहना है कि वह रोजाना पांच से छह हजार रुपये का ऑनलाइन भुगतान करवाते हैं। इसमें अगर कुछ चार्ज लगेगा तो उसका वहन वह खुद करेंगे। एक-दो रुपये के लिए ग्राहक को नहीं बोल सकते और ना ही फल महंगा कर सकते हैं। उनके पास कार्ड मशीन नहीं होने के कारण वे केवल यूपीआई और नकदी को प्राथमिकता देते हैं। नकदी मिलने से पैसे तुरंत हाथ में आ जाते हैं, लेकिन वे ग्राहकों को इसके लिए कोई अलग से छूट नहीं देते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे ग्राहक से किसी भी प्रकार का ऑनलाइन भुगतान चार्ज नहीं मांगेंगे और यदि कोई खर्च आएगा तो उसे वे खुद ही वहन करेंगे।
3.फल विक्रेता इरफान का कहना है कि उनका फलों को बेचने से रोजाना तीन से चार हजार रपये ऑनलाइन भुगतान होता है। इस पर अगर कोई चार्ज लगता है तो वह अपने आप ही वहन करेंगे। ग्राहकों से यह पैसा वसूल नहीं करेंगे। फलों के दाम सीजन और थोक बाजार के भाव पर टिके होते हैं, इसलिए अपनी मर्जी से कीमत बढ़ाना बिल्कुल मुमकिन नहीं है। छोटे स्तर पर काम होने के कारण वे कार्ड का इस्तेमाल नहीं करते और केवल यूपीआई के जरिए ही लेनदेन करते हैं।
4.पेट्रोल पंप प्रबंधक बूरासिंह का कहना है कि उनके पंप पर रोजाना लाखों रुपये आते हैं। ईंधन के दाम सरकार और तेल कंपनियां तय करती हैं, इसलिए पंप संचालक अपनी तरफ से कोई कीमत नहीं बढ़ा सकते हैं। वह ग्राहकों को कार्ड और यूपीआई दोनों डिजिटल माध्यमों का विकल्प देते हैं क्योंकि इससे पारदर्शिता बनी रहती है। पेट्रोल और डीजल की खरीद पर नकद भुगतान के लिए किसी प्रकार की कोई छूट का प्रावधान नहीं होता है। उन्होंने बताया कि वाहन चालकों से यूपीआई या कार्ड से भुगतान करने पर किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूला जाता है।
5.मिठाई बिल प्रबंधक अनूप सिंह का कहना है कि मिठाइयों की गुणवत्ता और तय रेट लिस्ट के अनुसार ही बिल बनता है, इसलिए भुगतान के नए नियमों के कारण वह अपनी कीमतें नहीं बढ़ाएंगे। काउंटर पर ग्राहकों की लंबी कतार को देखते हुए यूपीआई भुगतान उनके लिए सबसे तेज और आसान माध्यम रहता है। उनकी दुकान पर सभी बिल डिजिटल या तय मूल्य पर ही बनते हैं, इसलिए नकद भुगतान पर किसी भी छूट का कोई नियम नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि काउंटर पर आने वाले किसी भी ग्राहक से यूपीआई या डिजिटल ट्रांजैक्शन का कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं मांगा जाता है। आगे क्या होगा यह आगे तय किया जाएगा।
6.डिलीवरी बॉय संदीप का कहना है कि वे केवल सामान पहुंचाने का काम करते हैं, इसलिए सामान की कीमत तय करने या बढ़ाने से उनका कोई लेना-देना नहीं है। हमारे खाते में पूरे दिन में दो हजार से अधिक का भुगतान होता है, लेकिन उस
के लिए अगर कोई चार्ज लगेगा तो उसका उन्हें खुद ही वहन करना पड़ेगा। ग्राहकों के घर सामान पहुंचाने पर वे ज्यादातर ऑनलाइन भुगतान करना ही पसंद करते हैं, जो उनके काम के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित रहता है। सामान का भुगतान कंपनी के तय पोर्टल या ऐप के जरिए होता है, इसलिए ग्राहकों को छूट देने का अधिकार उनके पास नहीं है।
7.डिलीवरी बॉय सुनील का कहना है कि वे सिर्फ ऑर्डर डिलीवर करने का कार्य करते हैं, इसलिए सामान के दाम बढ़ाने या घटाने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। खुले पैसों के लेन-देन की झंझट से बचने के लिए यूपीआई भुगतान ही उनके लिए सबसे सही और तेज तरीका रहता है। कंपनी के तय दामों पर ही सारा सामान बिकता है, इसलिए नकद भुगतान देने पर ग्राहकों को किसी प्रकार की कोई छूट नहीं मिलती है।
8.चाय वाला ढाबा संचालक रामसिंह का कहना है कि चाय की एक छोटी सी थड़ी पर यदि वे दाम बढ़ा देंगे तो ग्राहक तुरंत दूसरी चाय की दुकान पर चले जाएंगे, इसलिए वे कीमतें नहीं बढ़ाएंगे। छोटे-छोटे भुगतानों के लिए दस और बीस रुपये के लेन-देन में यूपीआई उनके लिए बहुत मददगार साबित होता है। उनके चाय के छोटे कारोबार में नकदी और ऑनलाइन दोनों माध्यमों पर एक ही तय कीमत ली जाती है, इसलिए कोई अलग से छूट नहीं दी जाती है। उन्होंने अंत में कहा कि चाय या किसी भी छोटे सामान पर वे ग्राहक से कोई यूपीआई चार्ज नहीं मांगते हैं और जो भी लागत होती है उसे वे खुद ही संभालेंगे हैं。

