योजनाओं-नीतियों के लिए डिजिटल पोर्टल से जुड़े युवा

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

-माईजीओवी, माई भारत और पीएम इंटर्नशिप पोर्टल बन रहे नए अवसरों के द्वार गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से बनाए गए डिजिटल प

योजनाओं-नीतियों के लिए डिजिटल पोर्टल से जुड़े युवा

गुरुग्राम, अमर मौर्य। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से बनाए गए डिजिटल पोर्टलों से युवा जुड़कर सरकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे वह देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे। इनमें सबसे प्रमुख है माईजीओवी जो लोगों को सरकार के साथ जोड़कर गुड गवर्नेंस में भागीदारी सुनिश्चित करता है। डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि अब सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए पारंपरिक माध्यमों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। सरकार ने ऐसे डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किए हैं जो न केवल योजनाओं की जानकारी देते हैं। बल्कि नागरिकों को नीति निर्माण और संवाद का अवसर भी प्रदान करते हैं।

माईजीओवी से लोग चर्चाओं, सर्वे, पोल, क्विज और ऑन-ग्राउंड गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। माईजीओवी की मजबूत सोशल मीडिया मौजूदगी भी है और यह ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब व भारतीय प्लेटफॉर्म जैसे कू, शेयरचैट, चिंगारी, रोपोसो पर सक्रिय है। माई भारत युवाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने और समाज में योगदान का अवसर देता है, जबकि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप पोर्टल युवाओं को व्यावहारिक अनुभव और कौशल विकास के जरिए करियर निर्माण में मदद करता है। यह प्लेटफॉर्म युवाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और नीति निर्माण में योगदान देने का बेहतरीन अवसर दे रहे हैं। उन्होंने युवाओं से इनका अधिकतम लाभ उठाने और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयोजनाओं-नीतियों के लिए डिजिटल पोर्टल से जुड़े युवा