अब 121 टोल प्लाजा पर ऑनलाइन बनेगा फास्टैग लोकल पास
-पात्र वाहन मालिक घर बैठे मोबाइल ऐप से मासिक पास बनवा सकेंगे नई दिल्ली,

-पात्र वाहन मालिक घर बैठे मोबाइल ऐप से मासिक पास बनवा सकेंगे नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने देशभर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास की सुविधा शुरू कर दी है। अब टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले पात्र वाहन मालिक घर बैठे मोबाइल ऐप से मासिक लोकल पास बनवा सकेंगे।सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, इसके लिए ‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इससे वाहन चालकों को लोकल पास बनवाने के लिए टोल प्लाजा पर जाकर दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। डिजिटल लोकल पास सुविधा पहली बार जुलाई 2026 में दिल्ली के अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 के मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर शुरू की गई थी।
अब इसे देश के 121 टोल प्लाजा तक बढ़ा दिया गया है। इस सुविधा का लाभ उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिनका पंजीकृत पता संबंधित टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में है। पात्रता पूरी होने पर पास के जरिए लागू नियमों के अनुसार पूरे महीने संबंधित टोल प्लाजा से असीमित आवागमन किया जा सकेगा।


