लेबर चौक एप पर पंजीकरण कराकर घर बैठे काम पाएं

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

मंझनपुर में, निर्माण श्रमिकों को योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल लेबर चौक मोबाइल एप लॉन्च किया गया है। यह एप निर्माण श्रमिकों और ठेकेदारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेगा और रोजगार के अवसर बढ़ाएगा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने सभी संबंधित एजेंसियों से पंजीकरण करने की अपील की है।

लेबर चौक एप पर पंजीकरण कराकर घर बैठे काम पाएं

मंझनपुर, संवाददाता। निर्माण श्रमिकों को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा श्रम सेवाओं को डिजिटल एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से श्रम विभाग की ओर से डिजिटल लेबर चौक मोबाइल एप संचालित किया गया है। यह एप निर्माण श्रमिकों, भवन निर्माताओं, ठेकेदारों एवं निर्माण एजेंसियों को एक साझा डिजिटल मंच प्रदान करता है।श्रम प्रवर्तन अधिकारी नेहा यादव ने जनपद के समस्त पंजीकृत निर्माण श्रमिकों, भवन निर्माताओं, संविदाकारों तथा निर्माण कार्य से जुड़ी एजेंसियों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में डिजिटल लेबर चौक एप पर अपना पंजीकरण कर इसका लाभ उठाएं।

इस एप के माध्यम से निर्माण श्रमिकों को उनकी योग्यता, अनुभव एवं कौशल के अनुसार रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, जबकि भवन निर्माताओं, ठेकेदारों एवं निर्माण एजेंसियों को अपनी आवश्यकता के अनुरूप कुशल एवं प्रशिक्षित श्रमिकों की उपलब्धता सरलता एवं शीघ्रता से सुनिश्चित हो सकेगी। इससे श्रमिकों और नियोजकों के बीच समन्वय स्थापित होगा तथा रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। डिजिटल लेबर चौक श्रम क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो श्रमिकों के आर्थिक सशक्तिकरण एवं रोजगार सृजन में सहायक सिद्ध होगी। अतः सभी सम्बन्धित हितधारकों से इस एप का अधिकतम उपयोग कर जनपद में रोजगारपरक वातावरण को और सुदृढ़ बनाने में सहयोग करें है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलेबर चौक एप पर पंजीकरण कराकर घर बैठे काम पाएं