दूर-दराज के मरीजों तक पहुंचेगा डिजिटल हेल्थ का लाभ : इरफान

हिन्दुस्तान, रांची
share

झारखंड में डिजिटल हेल्थ का नया अध्याय, एआई और टेलीमेडिसीन पर किया गया मंथन, स्वास्थ्य सेवाओं को गांवों तक पहुंचाने, रोगों की शुरुआती पहचान और मेडटेक न

दूर-दराज के मरीजों तक पहुंचेगा डिजिटल हेल्थ का लाभ : इरफान

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो राज्य में डिजिटल स्वास्थ्य परिवर्तन की गति को तेज करने और आधुनिक तकनीकों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव-2026’ गुरुवार को संपन्न हो गया। कॉन्क्लेव के दूसरे दिन एआई, टेलीमेडिसीन, डिजिटल हेल्थ स्टार्टअप और मेडटेक विनिर्माण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। समापन समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि टेली-आईसीयू, टेली-रेडियोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए पहाड़ी, सुदूर और ग्रामीण क्षेत्रों तक विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह पहुंचाई जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री की टिप्पणी

उन्होंने स्पष्ट किया कि एआई डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता और पहुंच को मजबूत करने का माध्यम होना चाहिए। डिजिटल हेल्थ का सबसे बड़ा लाभ दूर-दराज के मरीजों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। यह कॉन्क्लेव महज दो दिनों का कार्यक्रम नहीं, बल्कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक, डिजिटल और तकनीक आधारित बनाने की नई शुरुआत है। झारखंड दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर हाईटेक तकनीक अपनाएगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य देश के अग्रणी राज्यों में खड़ा होगा। मंत्री ने कॉन्क्लेव में आए विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, कंपनियों और निवेशकों का आभार जताते हुए कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में अस्पताल, मेडिकल संस्थान और आधुनिक सुविधाएं विकसित करने वाले निवेशकों को राज्य में प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने झारखंड को मेडिकल टूरिज्म के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने की बात कही, ताकि राज्य के मरीजों को बाहर जाने की जरूरत कम हो और दूसरे राज्यों के मरीज भी यहां इलाज के लिए आएं। उन्होंने कहा कि कॉन्क्लेव में मिले सुझावों और प्रस्तुतियों को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा।

स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़े गैप को पाटने की तैयारी

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने राज्य में डॉक्टरों, विशेषज्ञ चिकित्सकों, अस्पतालों और आईसीयू बेड की कमी को एक बड़ी चुनौती बताते हुए डिजिटल हेल्थ और एआई के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने टेली-आईसीयू के माध्यम से सुदूर क्षेत्रों के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह उपलब्ध कराने और टेली-रेडियोलॉजी के माध्यम से विशेषज्ञ जांच सेवाओं को दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

एनएचए के सीईओ का वक्तव्य

एनएचए के सीईओ डॉ. सुनील कुमार बरनवाल ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के साथ डिजिटल हेल्थ सेवाओं के एकीकरण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एबीडीएम के तहत जो भी हॉस्पिटल हैं, उसे एक प्लेटफार्म पर लाया जाएगा। विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा ने कॉन्क्लेव के दौरान शुरू किए गए डिजिटल स्वास्थ्य पोर्टलों की जानकारी दी, जबकि अपर सचिव शशि प्रकाश सिंह ने झारखंड में एआई आधारित हेल्थ ट्रांसफॉर्मेशन की संभावनाओं पर प्रस्तुतीकरण दिया।

अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों का प्रदर्शन

मेडटेक और हार्डवेयर निर्माण क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों ने स्वदेशी चिकित्सा उपकरणों, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) आधारित जांच उपकरणों तथा पहनने योग्य स्वास्थ्य निगरानी डिवाइस का प्रदर्शन किया। विशेषज्ञों ने बताया कि एआई की मदद से रोगों की निगरानी, महामारी के पूर्वानुमान, टीबी, कैंसर तथा गैर-संचारी रोगों की शुरुआती स्क्रीनिंग और चिकित्सा निर्णय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। विशेषज्ञों ने टेली-आईसीयू, टेली-रेडियोलॉजी, टेली-एसएनसीयू, टेली-मानस और ई-संजीवनी जैसी सेवाओं को मजबूत करने पर बल दिया

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव-2026 का उद्देश्य क्या है?−
डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव-2026 का उद्देश्य राज्य में डिजिटल स्वास्थ्य परिवर्तन की गति को तेज करना और आधुनिक तकनीकों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदूर-दराज के मरीजों तक पहुंचेगा डिजिटल हेल्थ का लाभ : इरफान